1

श्री नरेंद्र ठाकुर संघ के प्रचार की कमान संभालेंगे

समाज में मीडिया के बढ़ते प्रभाव को समझते हुए संघ ने अपने मीडिया विभाग का विस्तार किया है। इसी क्रम में संघ ने उत्तर प्रदेश में कई प्रांत प्रचारकों को भी इधर से उधर किया गया है, तो कुछ जगह नए प्रांत प्रचारक बनाए गए हैं।

ऐसे में आरएसएस ने कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है, जिसमें सबसे प्रमुख है संघ के राष्ट्रीय सह प्रचार प्रमुख के पद पर नया चेहरा लाना। अब तक ये जिम्मेदारी जे नंद कुमार संभाल रहे थे, उनकी जगह नरेन्द्र ठाकुर को लाया गया। नरेन्द्र ठाकुर अब तक उत्तर क्षेत्र के प्रचार प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे। जिसमें उत्तर भारत के दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा जैसे कई राज्य आते थे, अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ाकर उन्हें अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख बना दिया गया है।

वहीं नरेन्द्र ठाकुर अब तक उत्तर क्षेत्र के प्रचार प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे, जिसमें उत्तर भारत के दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा जैसे कई राज्य आते थे। कोयंबटूर में संपन्न अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में ये फैसला लिया गया है।

बता दें कि उनकी रिपोर्टिंग अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य को होगी। वहीं जे. नंद कुमार को अब नई जिम्मेदारी दी गई है। ‘प्राजना प्रवाह’ के संयोजक का काम अब जे. नंद कुमार देखेंगे। ‘प्राजना प्रवाह’ आरएसएस से जुड़े सभी तरह के थिंक टैंक्स के बीच समन्वय का काम करता है।

यूपी के प्रांत प्रचारकों के कामकाज में बदलाव करते हुए संजय को कानपुर का प्रांत प्रचारक बनाया गया है। उनके पास पहले अवध प्रांत का जिम्मा था। कौशल को कानपुर प्रांत का प्रचारक बनाया गया है। वहीं पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के प्रांत प्रचारक अभय को पदोन्नति देते हुए उनकी जगह अनिल को काशी का प्रांत प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा के सह प्रांत प्रचारक विजय कुमार को तरक्की देकर उन्हें सूबे का नया प्रांत प्रचारक बनाया गया है। यहां के प्रांत प्रचारक सुधीर कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर सेवा भारती के कामकाज में जोड़ा गया है।