1

पश्चिम रेलवे की छह जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरे विस्तारित

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर 06 जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

1. ट्रेन संख्या 09051 मुंबई सेंट्रल-भुसावल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल को 2 फरवरी, 2024 से 27 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 09052 भुसावल-मुंबई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल को 3 फरवरी, 2024 से 28 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है।

2. ट्रेन संख्या 09324 इंदौर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल को 7 फरवरी, 2024 से 28 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 09323 पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल को 8 फरवरी, 2024 से 29 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है।

3. ट्रेन संख्या 09456 भुज-साबरमती स्पेशल को 2 फरवरी, 2024 से 13 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 09455 साबरमती-भुज स्पेशल को 2 फरवरी, 2024 से 13 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है।

4. ट्रेन संख्या 09435 अहमदाबाद-ओखा साप्ताहिक स्पेशल को 10 फरवरी, 2024 से 24 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 09436 ओखा-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल को 11 फरवरी, 2024 से 25 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है।

5. ट्रेन संख्या 09419 अहमदाबाद-तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक स्पेशल को 1 फरवरी, 2024 से 29 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 09420 तिरुचिरापल्ली-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल को 4 फरवरी, 2024 से 3 मार्च, 2024 तक बढ़ाया गया है।

6. ट्रेन संख्या 09520 ओखा-मदुरै साप्ताहिक स्पेशल को 5 फरवरी, 2024 से 26 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 09519 मदुरै-ओखा साप्ताहिक स्पेशल को 9 फरवरी, 2024 से 1 मार्च, 2024 तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 09419 के विस्तारित फेरों की बुकिंग शुरू है और 09051, 09324, 09456, 09455, 09435 09436 और 09520 की बुकिंग 1 फरवरी, 2024 से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।