1

इस चुनाव की खास दस बातें

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे।
इन पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से जुड़ी दस बातों पर एक नज़र

तमिलनाडु में जे. जयललिता तो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने सत्ता बचाई। दोनों लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगी।
तमिलनाडु में 27 साल बाद किसी दल ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है।
असम में भाजपा की सरकार बनी है। उत्तर-पूर्व में पहली बार पार्टी ने दस्तक दी है।
असम में मुस्लिम वोटरों ने भी भाजपा पर जताया भरोसा।
भाजपा ने पश्चिम बंगाल (4 सीटें) और केरल (1 सीट) में खाता खोला।
कांग्रेस को हर राज्य में निराशा हाथ लगी। केवल पुडुचेरी में लाज बची।
कांग्रेस के हाथ से दो और राज्य (असम-केरल) फिसले।
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का वामदलों के साथ गठबंधन फेल।
केरल में वामदलों ने ही कांग्रेस से सत्ता छीन ली।
सभी राज्यों में विजयी दल को स्पष्ट बहुमत मिला।