1

80 भाषाओं में गाने गा लेती है 12 साल की ये लड़की

दुबई। दुबई के इंडियन हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक भारतीय लड़की 80 भाषाओं में गीत गा सकती है और वह एक कंसर्ट में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार 12 वर्षीय सुचेता सतीश 29 दिसंबर को होने वाले एक कंसर्ट में 85 भाषाओं में गीत गाने का प्रयास करेगी।

सुचेता ने बताया है कि वह 80 भाषाओं में गीत गाना जानती है और यह उन्होंने एक साल में सीखा है। रिपोर्ट के अनुसार रिकॉर्ड तोड़ने से पहले सुचेता की योजना पांच और भाषाओं में पांच अलग गीत सीखने की है। सुचेता केरल से ताल्लुक रखती हैं और वह पहले से ही कुछ भारतीय भाषाओं हिंदी, मलयालम और तमिल में गीत गाना चाहती हैं। वह स्कूल की प्रतियोगिताओं में अंग्रेजी गाने गाती रही हैं। लेकिन उन्होंने पिछले साल से विदेशी भाषाओं में भी गीत गाना शुरू किया। सुचेता ने बताया, ‘ विदेशी भाषा में मेरा पहला गाना जापानी में था।’ उनका कहना है कि उनके लिए फ्रांसीसी, हंगेरियन और जर्मन भाषाओं में गीत गाना सबसे कठिन था।

मौजूदा समय में एक कंसर्ट में सबसे ज्यादा भाषाओं में गीत गाने का रिकॉर्ड केसीराजू श्रीनिवास के पास है। उन्होंने 76 भाषाओं में गीत गाया था।