1

ट्रंप की अमरीका में जीत पर मुम्बई में ख़ुशी

मुंबई। अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रम्प की जीत पर मुम्बई में भी ट्रम्प के चाहने वालों में ख़ुशी का माहौल है। सबसे ज्यादा ख़ुशी लोढा ग्रुप के प्रबंध निदेशक अभिषेक लोढा एवं लोढ़ा ग्रुप के उनके सहकर्मियों को है। राष्ट्रपति पद के लिए ट्रम्प ने जब अमरीका में जब अपना प्रचार अभियान शुरू किया था, तब अभिषेक लोढा ने उन्हें जो पत्र लिखा था, ट्रम्प ने उसके जवाब में लोढा ग्रुप की सराहना करते हुए अभिषेक को लिखा – प्रिय अभिषेक, धन्यवाद। आप बहुत शानदार काम कर रहे है। मुझे आप पर गर्व है। हार्दिक शुभकामना। आपका डोनाल्ड जे ट्रंप। ज्ञात हो कि लोढ़ा ग्रुप देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है और मुंबई में ट्रंप के नाम पर बन रहे ट्रंप टॉवर में डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन लोढ़ा ग्रुप की साझेदार हैं।

unnamed (2)

डोनाल्ड ट्रम्प की अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत पर अभिषेक लोढा ने हर्ष जताते हुए कहा कि लोढ़ा ग्रुप की ओर से उन्हें बहुत बहुत बधाई। डोनाल्ड ट्रम्प अपने किये गए हर कार्य में सफल हुए हैं एवं वैश्विक राजनीति के इससबसे महत्वपूर्ण पद के लिए चुने जाने पर हमारी ओर से उन्हें बधाई । लोढ़ा ने कहा कि कि ट्रम्प आर्गेनाईजेशन, लोढ़ा ग्रुप का एक विश्वसनीय एवं महत्वपूर्ण साझेदार है एवं हम ट्रम्प टॉवर मुंबई, को सर्वश्रेष्ठ तरीके से विकसित करने हेतु साथ कार्य करने को प्रतिबद्ध हैं।

Capture

उल्लेखनीय है कि मध्य मुंबई के लोअर परेल में लोढा ग्रुप डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर ट्रम्प टावर का निर्माण कर रहा है। यह विशाल एवं आलीशान बिल्डिंग अपने आप में मुंमबई ही नहीं देश की एक बहुत ही शानदार आवासीय बिल्डिंग होगी। ट्रम्प टावर में जिन लोगों ने घर खरीदे हैं, उन्हें भी अमरीका के राष्ट्रपति के पद पर ट्रम्प की जीत पर खुशी है।