1

वेद सम्बन्धी उच्चकोटि की पुस्तकें

पुस्तक – ईश्वरीय ज्ञान : वेद
लेखक प्रो. बालकृष्ण एम. ए.
इस पुस्तक में लेखक ने अनेकों प्रमाणों और युक्तियों से वेदों को ईश्वरीय ग्रन्थ सिद्ध किया है।
इस पुस्तक की विषय वस्तु निम्न प्रकार है –
प्रथम भाग – इसमें ईश्वरीय ज्ञान की आवश्यकता और ईश्वरीय ज्ञान की परीक्षाओं का वर्णन किया है। वेदों में अनित्य इतिहास का अभाव, वैदिक ऋषि कौन थे?, वेद और यूरोपियन आदि विषयों पर लेख प्रस्तुत किये गये हैं।
द्वितीय भाग – इसमें विभिन्न शास्त्रीय प्रमाणों जैसे कि वेदों के, ब्राह्मण ग्रन्थों के, उपनिषदों के, दर्शन और स्मृतियों आदि के प्रमाणों के द्वारा वेदों को ईश्वरीय ज्ञान सिद्ध किया है।

वैदिक सम्पदा : लेखक वीरसेन वेदश्रमी

पुस्तक के लेखक वीरसेन वेदश्रमी जी का जीवन वेद को समर्पित था। वर्षों के अध्ययन के बाद उन्होंने यह पुस्तक लिखी।
वेद क्यूँ पढने चाहिए तो इसका उत्तर है कि वेदों में समस्त विद्याओं का मूल है तथा अनुकरणीय कर्तव्यों का विधान है | ऋषि कणाद ने वेदों के लिए लिखा है कि वेद वाक्य बुद्धि पूर्ण रचना है | प्रस्तुत पुस्तक “ वैदिक सम्पदा “ इसी तथ्य को उदाहारण समेत प्रमाणित करती है | इस पुस्तक में वेदों में वर्णित समाजशास्त्र ,वैदिक आदर्श गृहस्थवाद और आदर्शविचारों को प्रकट किया गया है | फिर आजीविका और विभिन्न कार्यों के लिए पशुपालन ,कृषि , उद्योग धंधे ,वन एवम् यातायात ,चिकित्सा विज्ञान के सम्बन्ध में वेदों के कथनों को दिखाया है | इसके पश्चात् वेद मन्त्रों से गणित विद्या को दिखाया है | जिसमे वेद मन्त्रों से रेखा गणित ,बीज गणित , अंक गणित ,दशमलव आदि पद्धतियों को दर्शाया है | राजनीति ,सैन्य ,सुरक्षा इन राजविद्या को वेद मन्त्रों से दर्शाया है | इसी प्रकार ऋतु विज्ञानं , भूतत्व विज्ञानं , पदार्थ ,जल विज्ञानं, यज्ञ विज्ञानं आदि का मूल वेद मन्त्रों के द्वारा वेदों से दिखाया है |सबसे अंत में उपसंहार के अंतर्गत धर्म का विवेचन है | इस प्रकार इस पुस्तक से पाठकों को ,मानव जीवन की सम्पूर्ण समस्याओं का विवेचन प्राप्त होगा जैसे – अध्यात्म , समाजशास्त्र , अर्थशास्त्र ,राजनीति ,शिक्षा और धर्म |

ईश्वरीय ज्ञान : वेद 200 ₹
वैदिक सम्पदा. 300 ₹
Whatsapp करें +917015591564