1

पश्चिम रेलवे द्वारा 360 से अधिक स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

‘2047 के विकसित भारत की विकसित रेल’ की थीम पर 360 से अधिक स्कूलों में ड्राइंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं

मुंबई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत 26 फरवरी, 2024 को भारतीय रेल के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्‍यास करेंगे और साथ ही लगभग 41000 करोड़ रुपये की लागत से 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्‍यास तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इस अवसर पर पश्चिम रेलवे के कई स्थानों पर स्कूलों में ड्राइंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 360 स्कूलों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सक्रिय रूप से भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 26 फरवरी, 2024 को पश्चिम रेलवे के स्थानों/स्टेशनों पर आयोजित होने वाले स्थानीय समारोहों में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं में 360 से अधिक स्कूलों के 1 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का विषय “2047 के विकसित भारत की विकसित रेल” था। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में 100 स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 16200 छात्रों ने भाग लिया।

इसी तरह, वडोदरा मंडल में 107 स्कूलों के लगभग 62500 छात्रों ने भाग लिया। अहमदाबाद मंडल में 36 स्कूलों से लगभग 7000 छात्रों ने भाग लिया। भावनगर मंडल में 36 स्कूलों से 2900 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। राजकोट मंडल में 60 स्कूलों से 4100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। रतलाम मंडल में 22 स्कूलों से 7275 विद्यार्थियों ने भाग लिया।