1

संस्कृत में दीजिये नए दिन की शुभकामनाएँ

हालाकि जनवरी का पहला दिन आम दिनों की भाँति ही किसी महीने का पहला दिन है। ये अंग्रेजों के लिए नववर्ष है। हमारा नव वर्ष तो चैत्र महीने में गुड़ी पड़वा पर आता है, क्योंकि इसी दिन से प्रकृति एक नई अंगड़ााई लेती है और ऋतु परिवर्तन होता है। लेकिन सैकड़ों साल गुलाम रहने की वडह से हम गुलामों की तरह अंग्रेजों का नववर्ष मनाते हैं, जिसका हमारे धर्म, संस्कृति और प्रकृति से कोई लेना देना नहीं है।

ये भी पढ़िये : दिन हर मौके पर संस्कृत में दीजिए शुभकामनाएँ

फिर भी अगर आप अपने प्रिय जनों को शुभकामना देने चाहते हैं तो बजाय अंग्रेजी के संस्कृत और हिंदी में दीजिये। आपके लिए प्रस्तुत है कुछ प्रमुख श्लोक जो आपकी भावनाओँ को पूरे अहोभाव, संवेदना और चेतना के साथ आपके प्रियजनों को संप्रेषित करेंगे।

आदित्यस्य नमस्कारं ये कुर्वन्ति दिने दिने।
जन्मान्तरसहस्रेषु दारिद्रयं नोपजायते।।
यानि जो लोग सूर्यदेव को हर रोज नमस्कार करते हैं उन्हें सहस्त्रों जन्म दरिद्रता प्राप्त नहीं होती। इसके साथ साथ सूर्योपासना से कुष्ठरोग, नेत्रादि रोग दूर होते हैं। जिनकी राशि में सूर्य देव अशुभ हों उन्हें अग्निरोग, ज्वय बुद्धि, जलन, क्षय, अतिसार आदि रोग हो सकते हैं प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से जातक निरोगी, वैभवशाली, सामर्थ्यवान, कार्यक्षमतावान, और पूर्णायु होने के साथ साथ उसका व्यक्तित्व भी प्रतिभाशाली होता है।

आशासे यत् नववर्षं भवतु मङ्गलकरम् अद्भुतकरञ्च।
जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु।
मुझे उम्मीद है कि नया साल आपके लिए एक सुखद आश्चर्य लेकर आएगा।
आप जीवन में जो कुछ भी चाहते हैं, वह आपको मिले।

सर्वस्तरतु दुर्गाणि सर्वो भद्राणि पश्यतु।
सर्वः कामानवाप्नोतु सर्वः सर्वत्र नन्दतु।।
सब लोग कठिनाइयों को पार करें,सबका कल्याण हो, सभी की मनोकामना पूर्ण हो, सभी हर परिस्थिति में आनंदित हों।

ब्रह्मध्वज नमस्तेऽस्तु सर्वाभीष्टफलप्रद।
प्राप्तेऽस्मिन्‌ वत्सरे नित्यं मग्द्ऋहे मंगलं कुरु।।
जो सारे अभीष्ट फलों को प्रदान करता है, उस ब्रह्मध्वज को नमन है, प्रार्थना है कि यह नव वर्ष मंगलमय हो।

आशासे त्वज्जीवने नवं वर्षम् अत्युत्तमं शुभप्रदं स्वप्नसाकारकृत् कामधुग्भवतु।
मुझे आशा है कि नया साल आपके जीवन का सबसे अच्छा वर्ष होगा। आपके सभी सपने सच हों और आपकी सभी आशाएँ पूरी हों।

अवतु प्रीणातु च त्वां भक्तवत्सलः ईश्वरः।
नववर्षशुभकामनाः/शुभाशयाः/शुभाकाङ्क्षाः।
भगवान आपकी सुरक्षा करें और आप पर कृपा बनाएं रखे। नववर्ष की शुभकामनाएँ!

अत्यद्भुतं ते भवतु अग्रिमं वर्षम्।
आने वाला साल आपके लिए अच्छा हो! नववर्ष की शुभकामनाएं।

आपृच्छस्व पुराणम् आमन्त्रयस्व च नवम् आशा-सुस्वप्न-जिगीषाभिः। नववर्षशुभाशयाः
पुराने साल को अलविदा कहकर आशा, सपने और महत्वाकांक्षा से भरे नए वर्ष को गले लगाओ।
आपको नए वर्ष की हार्दिक बधाई!

साभार- https://thesimplehelp.com/ से