1

यस सर नहीं, जय हिंद बोलिये

मध्य प्रदेश के स्कूलों में अब हाजिरी के दौरान छात्र-छात्राएं ‘यस सर’ की बजाय ‘जय हिंद’ बोलेंगे। राज्य शासन ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने करीब आठ महीने पहले यह घोषणा की थी।

शासन ने आदेश में कहा है कि विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। शासन का कहना है कि अभी स्कूलों में हाजिरी के लिए अलग-अलग शब्द बोले जाते हैं। अब सब जय हिंद ही बोलेंगे।

निजी स्कूलों को लेकर असमंजस: जय हिंद सिर्फ सरकारी स्कूलों में बोला जाएगा या निजी स्कूलों में भी। इसे लेकर असमंजस है। दरअसल, शासन ने आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया है। सूत्र बताते हैं कि विभाग के मंत्री शाह चाहते हैं कि प्रदेश के सभी (सरकारी एवं निजी) स्कूलों में जय हिंद ही बोला जाए।