Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeमनोरंजन जगतटेलर स्विफ्ट का जादू जो लोगों के सर चढ़कर बोला

टेलर स्विफ्ट का जादू जो लोगों के सर चढ़कर बोला

टेलर स्विफ्ट का रेपुटेशन स्टेडियम टूर २०१८ रोज बॉल स्टेडियम में १९ मई शनिवार को सम्पन हुआ। करीब ६०००० लोगों ने इस शो का आनन्द लिया। शुक्रवार १८ मई को इसी स्टेडियम में इनका एक शो हो चूका था और उसमे भी करीब इतने ही लोग आये थे। टेलर स्विफ्ट ये नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इनके गानो को बहुत ही शौक से सुना और पसंद किया जाता है।


शो ७ बजे शुरू होना था पर लोगों का आना ४ बजे से ही शुरू हो गया था। स्टेडियम खचाखच भरा था। स्टेडियम के बाहर मेला सा लगा था। खाने पीने के बहुत से स्टॉल लगे थे। लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। कोई टेलर के चित्र वाली टीशर्ट पहने था तो कोई बड़ा सा बैनर लिए हुए था। सभी दर्शकों को टिकट के साथ एक रिस्ट बैंड दिया गया था।

७ बजते ही मंच पर आयीं इंग्लैंड की सिंगार चार्ली एक्स सी एक्स। उन्होंने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इनके बाद कमीला काबेल्लो “never be the same ” गाते हुए मंच पर आईं। जो लोगों को बहुत पसंद आया। इन्होने “control “,in side out “”havanah “इत्यादि गाने गाये। जिसपर लोग नृत्य करते नज़र आये।


करीब आठ बजे टेलर स्विफ्ट के बारे में मीडिया में जो कुछ भी अच्छा या बुरा कहा गया है उसकी क्लिपिंगस दिखाई गयी। इस क्लिपिंग में बार बार सांप दिखाए जा रहे थे क्योंकि उनके इस रेपुटेशन स्टेडियम टूर का थीम “सांप और दोस्त´ था। यहाँ पर साँप का मतलब है पीठ में छुरा घोपने वाले दोस्त। लोग टेलर के नाम के नारे लगाने लगे। इसी बीच टेलर “ready for it “गाते हुए मंच पर आईं। फिर क्या था पूरा स्टेडियम खुशियों की आवाजों से भर गया। जो बैंड टिकट के साथ दिया गया था वो अब प्रकाशित हो गया था। रिस्ट बैंड का प्रकाश कभी लाल कभी नीला और कभी सफ़ेद हो जाता था। ऐसा लग रहा था मानो सितारे ज़मीन पर उतर आएं हो। इस मोहक वातावरण में टेलर ने अपने बहुत से प्रसिद्ध गाने गए जैसे। … मंच पर हर गाने के साथ दृश्य बदल जाता था। जो माहौल को और भी आकर्षित बना रहा था।

टेलर अपने हर शो में सभी को आश्चर्यचकित करने के लिए कोई न कोई अतिथि कलाकार ले कर आती हैं। इस बार तो वह अपनी सबसे अच्छी सहेली सलीना गोमैज और ट्रॉय सीवान के कर आयीं। ट्रॉय सीवान का अल्बम ‘ब्लूम ‘अगस्त ३१ को आने वाला है। टेलर के साथ ट्रॉय ने ‘my my my ‘और सलीना ने “hands to my self ‘गाया। सलीना ने कहा टेलर उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं ,टेलर ने उनका साथ अच्छे और बुरे दोनों ही समय में दिया है। यह एक मजबूत महिला हैं।

इनके जाने के बाद टेलर ने पियानो पर “long live’ जो कि उनके बहुत पुराने अल्बम से और रेपुटेशन अल्बम से ‘new years day ‘गया। लोग बहुत ही उत्साह से गाने सुन रहे थे।


मंच के बारे में बताती चलूँ। इस शो के लिए ३ बड़े बड़े मंच बनाये गए थे। टेलर एक मंच से दूसरे मंच पर एल इ डी लाइट से सजे गंडोले में बैठ कर ‘bad blood ‘गाते हुए आयीं।उनकी पोशाकों की तरह उनके माइक भी लगभग हर गाने में बदल जाते थे। टेलर ने गिटार बजा कर “all two well “गया इन्होने अपनी’ पिक ‘लोगों के बीच फेंक दी। उसके बाद लोगों के बीच से होते हुए वह तीसरे मंच पर गयीं। इस दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों से हाथ भी मिलाया। एक लड़की तो कह रही थी कि अब वह कभी भी हाथ नहीं धोएगी। टेलर ने अपने चाहने वालो का शुक्रिया करते हुए कहा कि मैने इतने सालों का ब्रेक लिया जो की मेरे लिए जरुरी भी था पर आप सभी ने मेरी इस बात को समझा और आज यहाँ आये हैं। यह मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है। आप सभी मेरे अच्छे दोस्त हैं। गौर तलब हो टेलर इससे पहले २०१५ में अपने अल्बम १९८९ का प्रचार करने के लिए टूर लेकर आयीं थी जिसको की लोगों ने बहुत पसंद किया था। फिनाले में टेलर अपनी पूरी डांस टीम के साथ मंच पर आयीं। मंच पर जिस प्रॉप का प्रयोग किया गया था उसमे से पानी निकल रहा था। वह देखने में बहुत ही अच्छा लगरहा था।

टेलर की माँ एंड्रिया शो के बीच में लोगों से मिल रही थी। वह एक बहुत ही भली और विनम्र महिला हैं। उन्होंने लोगों के साथ तस्वीर भी खिचवाई। इस शानदार शो को सफल बनाने के लिए प्रीमियम कम्पनी और रोज बॉल स्टेडियम ने कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी।

रचना श्रीवास्तव अमरीका में रहती हैं और वहाँ की सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक व भारतीयों से जुड़ी गतिविधियों पर नियमित रूप से लिखती हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार