1

ज़िला जेल सोनीपत में आएगा जल्दी ही अपना रेडियो

हरियाणा की ज़िला जेल सोनीपत में रेडियो लाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस जेल के बंदियों का ऑडिशन आज संपन्न हुआ। इसमें 7 बंदियों का चुनाव हुआ है। इसके अलावा 2. बंदियों को गायकों के तौर पर चुना गया है। रेडियो जॉकी के लिए चुने गए सभी सातों बंदी आजीवन कारावास पर हैं। संगीत की टीम में चुने गए 2 बंदी भी आजीवन कारावास पर हैं । इनका ऑडीशन जेल सुधारक औऱ तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक वर्तिका नन्दा ने किया।

जेल परिचय

1983 में बनी ज़िला जेल सोनीपत की कुल क्षमता 745 बंदियों की है जिनमें 100 महिलाएं भी शामिल हैं। इस समय इस जेल में लगभग 1143 बंदी हैं, जिनमें 148 बंदी सश्रम कारावास पर हैं।

बंदियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

आज हुए ऑडीशन में रेडियो जॉकी के लिए 7 बंदियों का चयन किया गया है। ये सभी बंदी आजीवन करावास पर हैं। सभी बंदी अलग-अलग शैक्षिक योग्यता और हुनर रखते हैं। इनमें से एक युवक जेल की लाइब्रेरी का संचालन भी करता है।

हरियाणा में कुल 19 जेलें हैं जिनमें से 3 जेलों में पहले ही रेडियो लाया जा चुका है। सोनीपत जेल रेडियो की तैयारी के तहत अब इन बंदियों को रेडियो के संचालन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद रेडियो लाने की प्रक्रिया के तहत जेल रेडियो का कमरा तैयार किया जाएगा।

हरियाणा की 19 जेलों में से 3 जेलों में रेडियो पहले ही लाया जा चुका है। इसी साल पानीपत , फरीदाबाद , अम्बाला की सेंट्रल जेल में रेडियो का उद्घाटन हुआ है। हरियाणा के पहले जेल रेडियो का उद्घाटन श्री रणजीत सिंह (जेल मंत्री), श्री राजीव अरोड़ा आईएएस, अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव (गृह और जेल) और श्री के सेल्वराज, आईपीएस, जेल महानिदेशक, हरियाणा ने किया था।

तीसरे चरण में जिला जेल सोनीपत में स्थापित किया किया जाएगा जेल रेडियो

इस समय हरियाणा की जेलों में रेडियो लाने का दूसरा चरण चल रहा है। इनमें जिला जेल करनाल, जिला जेल रोहतक, जिला जेल गुरुग्राम और केंद्रीय कारागार (प्रथम) हिसार को शामिल किया है।

जिला जेल सोनीपत का चुनाव हरियाणा में जेल रेडियो लाने के तीसरे चरण में किया गया है। तीसरे चरण में 5 जेलों को चुना गया है जिसमें जिला जेल सिरसा सोनीपत, जींद, झज्जर और यमुनानगर है। जिला जेल सोनीपत के जेल अधीक्षक श्री सतविन्दर कुमार हैं। उन्होंने बताया कि जेल में रेडियो के आने की सूचना से बंदियों में काफी उत्साह हैं और वे सभी जेल रेडियो के जरिए अपनी बात को रखना चाहते हैं। जेल में रेडियो उनके लिए सूचना और मनोरंजन का प्रमुख साधन साबित हो सकता है।

तिनका तिनका फाउंडेशन

हरियाणा जेल रेडियो की संकल्पना तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नन्दा ने की है। 2019 में तिनका तिनका फाउंडेशन ने जिला जेल, आगरा में जेल रेडियो स्‍थापित किया था। वे तिनका मॉडल ऑफ प्रिजन रिफार्म के तहत देश की जेलों में रेडियो लाने पर काम कर रही है। वर्तिका नन्दा दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज में पत्रकारिता विभाग की प्रमुख हैं।


Dr. Vartika Nanda
Prison Reformer & Media Educator
Founder, Tinka Tinka

Selected Books:
Tinka Tinka Madhya Pradesh
Tinka Tinka Dasna
Tinka Tinka Tihar
Raniyan Sab Janti Hain

Email: [email protected]
Website: www. tinkatinka.org
Phone: +91 98112 01839