मुंबई के बैंडस्टैंड समुद्र तट पर विभिन्न भारतीय भाषाओं के कुल 80 प्रतिष्ठित कवि अपनी कविताओं के ज़रिए काव्य प्रेमियों से रूबरू होंगे। यह कार्यक्रम 24 और 25 अक्टूबर 2026 सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध मराठी कवि अरुण शेवते करेंगे, मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र गौतम, तथा विशेष अतिथि के रूप में दिलीप झवेरी और क़मर सिद्दीक़ी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध मराठी कवि एवं लेखक महेश दत्तात्रेय लोंढे को प्रतिष्ठित "ग्रंथाली कविता मुंबई सम्मान" से विभूषित किया जाएगा।
यह सम्मान हर वर्ष मुंबई के अलग अलग भाषाओं के किसी एक कवि को दिया जाएगा। इस वर्ष कविता मुंबई - 26 में शामिल होने प्रमुख नाम इस प्रकार है - सादिका नवाब सहर, विनोद दास, अनूप सेठी, सुंदर चंद ठाकुर,फ़रीद खान, हरि मृदुल, संजय भिसे, विभा रानी, असलम हसन, संवेदना रावत, ओबैद आजमी, मुस्तहसन अज़्म, सतीश सोलाकुरंकर, संस्कृति रानी देसाई, शैलजा पाठक, आसिफा कायनात, सुनील ओवाल, देवांग पारिख, विनोद कुमार झा, नवीन चतुर्वेदी, चित्रा देसाई, दिनेश शाकुल, अमित उपमन्यु, संध्या यादव, कल्पना उबाले, सुजाता राउत, मोहन काले, विमल चंद्र पांडेय, संजय कृष्णाजी पाटिल, निर्मोही फड़के और अन्य। इस बार आयोजन स्थल है - ग्रंथाली, प्रतिभांगण, बी. जे. रोड, आइडेंटिटी बिल्डिंग, बैंडस्टैंड, बांद्रा (पश्चिम), मुंबई।
आयोजन की तैयारी और अन्य ज़िम्मेदारियों में हृदयेश मयंक, हूबनाथ पांडेय, शैलेश सिंह, अभय दोशी, अल्का अग्रवाल सिगतिया, रीता दास राम, हरि प्रसाद राय, अवधेश राय, प्रमोद यादव, राकेश शर्मा, मुख़्तार खान, रमन मिश्र की भूमिका है।




