Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeदुनिया भर कीडॉ.प्रभात सिंघल "सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2023" से सम्मानित

डॉ.प्रभात सिंघल “सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2023” से सम्मानित

कोटा। पर्यटन लेखक डॉ.प्रभात कुमार सिंघल को रविवार को झालावाड़ में आयोजित समारोह में पर्यटन के क्षेत्र में लेखन के लिए “सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2023” से सम्मानित किया गया। विशिष्ठ अथिति पैलेस ऑन व्हील के पूर्व जनरल मैनेजर अतुल सिंह झाला एवं अन्य अथितियोंं ने उपरना पहना कर प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि डॉ.सिंघल विगत 40 वर्षो से पर्यटन पर राष्ट्रीय पत्र – पत्रिकाओं में निरंतर लेखन कर रहे हैं और अब तक पर्यटन के विविध पहलुओं पर इनकी 25 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और कई विदेशों में भी गई हैं। देश के पर्यटन के साथ – साथ कला और संस्कृति पर इनके करीब पांच हज़ार से अधिक आलेख,फीचर,रिपोर्ताज, यात्रावृतांत, गूगल और अनेक राष्ट्रीय पोर्टल्स पर उपलब्ध हैं।आपने रोमांचक साहसिक पर्यटन , हमारे जीवन के समृद्ध अतीत की याद दिलाने में संग्रहालयों की अहम भूमिका और राजस्थान दिवस 30 मार्च 2022 पर “राजस्थान में पर्यटन की दशा, दिशा और संभावनाएं” विषय पर ऑन लाइन राष्ट्रीय परिचर्चाओं का आयोजन भी किया।

मुख्य अथिति के रूप में राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मीनाक्षी चंद्रावत, विशिष्ठ अथिति भारतीय राष्ट्रगान योजना ( साइंस लैंग्वेज) मुंबई की सलाहकार श्रीमती भाग्यश्री वर्तक, दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारुन राशिद और दिव्यांग संस्था चालक महासंघ महाराष्ट्र के अध्यक्ष डॉ.भगवान एन तलवारे,सामर्थ्य सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ. रामजी चंदरवाल और अध्यक्ष डॉ.सुषमा पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी 14 राज्यों सहित नेपाल और श्रीलंका से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 56 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से विभिन्न संस्थाओं, विभागों और सदस्यों का निशक्त जन सेवा के लिए सम्मान किया गया। अथितियों ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। राजस्थानी लोक संस्कृति के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

आज राजस्थान ही नहीं देश में डॉ.सिंघल ने पर्यटन लेखक के रूप में अपनी पहचान कायम की है। इनके पर्यटन लेखन को समाज में सामाजिक समरसता बढ़ाने वाला मानते हुए ऑल इंडिया पीस मिशन, गुरुग्राम द्वारा विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2022 को पर्यटन लेखन से सद्भावना और भाईचारा बढ़ाबढ़ाने में योगदान के लिए कोटा में आयोजित कार्यक्रम में ” राष्ट्रीय सामाजिक समरसता सम्मान 2022″ से सम्मानित किया गया। कला, संस्कृति एवं पर्यटन क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार – प्रसार के लिए 13 दिसंबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय कलाकार अलका जैन एवम कलाकार राजाराम जैन कर्मयोगी संस्थान द्वारा ” कर्मयोगी इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड -22″ से कोटा में सम्मानित किया गया। इसी संस्था द्वारा इससे पूर्व इन्हें ” शान – ए – राजस्थान” सम्मान से सम्मानित किया गया। कोटा राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय द्वारा वरिष्ठ नागरिक जन दिवस – 2018 पर प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर ” वरिष्ठजन पर्यटक लेखक सम्मान” से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पोर्टल प्रभा साक्षी, नई दिल्ली की 18 वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में आयोजित समारोह में 8 नवंबर 2019 को पर्यटन लेखन के क्षेत्र में ” हिंदी सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया। पर्यटन के क्षेत्र में कई पुस्तकें लिखने और हाड़ौती क्षेत्र का राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार – प्रसार में उत्कृष्ट कार्य करने पर कोटा की संस्था न्यू इंटरनेशनल द्वारा 6 जनवरी 2021 को ” हाड़ौती गौरव सम्मान ” से भी इनको सम्मानित किया गया। अद्भुत राजस्थान पुस्तक विमोचन अवसर पर 2 मार्च 2021 को जिला कलेक्टर उज्ज्वल राठौर ने अंग वस्त्र और मोतियों का कंठा हार पहना कर लेखक के रूप में इन्हें सम्मानित किया।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार