Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeश्रद्धांजलिविश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का निधन

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का निधन

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष और राम जन्मभूमि मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष रहे विष्णु हरि डालमिया का निधन हो गया है। वे 91 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने बुधवार को अपने गोल्फ लिंक स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उन्हें पिछले महीने ही इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

1924 में जनमे विष्णु हरि डालमिया उद्योगपति होने के साथ-साथ हिंदूवादी नेता थे। अगस्त 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी। वे साल 1992 से 2005 तक इसके अध्यक्ष रहे। 1985 में जब श्रीराम जन्मभूमि न्यास की स्थापना की गई तो विष्णु हरि डालमिया को इसका कोषाध्यक्ष बनाया गया। खास बात यह थी कि जब डालमिया मंदिर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। उस वक्त उनके बेटे संजय डालमिया समाजवादी पार्टी से सांसद थे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार