कोटा। प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश  के प्रबंधक सचिव कृष्ण कुमार 'कनक' की सूचना के अनुसार इनकी कृति " हाड़ौती अंचल का बाल साहित्य उद्भव एवं विकास" के लिए यह सम्मान इन्हें फिरोजाबाद में 21 फरवरी 2027 को प्रदान किया जाएगा।

आपने हिंदी, संस्कृत ,राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी ,शिक्षा ,राजस्थानी 6 विषयों में एमए, बीएड, एमएड. पीएच.डी.की शिक्षा प्राप्त की। हिंदी अंग्रेजी ,संस्कृत, राजस्थानी भाषाओं में समान अधिकार रखते हुए कविता,संस्मरण, लघु कथा, छंद ,मुक्तक, गजल, कहानी लिखती हैं।अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पत्र- पत्रिकाओं में शोध एवं समालोचना आलेख प्रकाशित हुए हैं।

आपको भारतेंदु समिति कोटा, हाड़ौती गौरव सम्मान, काव्य कलश सम्मान , छंद बिलासा नवरत्न सम्मान रायपुर छत्तीसगढ़, आरिणी बाल साहित्य सम्मान भोपाल, साहित्य श्री सम्मान नाथद्वारा, हिंदी साहित्य भारती कोटा ,सशक्त नारी सम्मान, इंडियन आईकॉन सम्मान, आर्यन लेखिका मंच, काव्य साधिका मंच, टीएनएच राइटिंग कम्युनिटी, कलम, हिंदी शोध , सृजन में निरंतर काव्य पाठ एवं काव्य लेखन विभिन्न प्रमाण पत्रों से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया है।