Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeदुनिया भर कीललित मोदी को इटली के गिरफ्तार नाविकों में भी दिलचस्पी थी!

ललित मोदी को इटली के गिरफ्तार नाविकों में भी दिलचस्पी थी!

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ विवादास्पद सम्बंधों में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी अब एक नए मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले वर्ष अक्टूबर में मुम्बई के एक वकील से हिरासत में लिए गए इटली के दो नाविकों के मामले में भी सम्पर्क किया था। इटली के इन दोनों नाविकों पर दो भारतीय मछुआरों की हत्या का आरोप है। राजधानी के एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक जब वकील जुल्फिकार मेनन से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि मोदी उनसे मिले थे और कहा था कि "कैसे इस मामले को हैंडिल किया जाना चाहिए, उच्च पद पर बैठे कोई उनसे यह जानना चाहते हैं।" मेनन ने यह भी कहा कि पिछले साल अक्टूबर में न्यूयार्क दौरे से वापस आते समय उनकी मुलाकात लंदन में मोदी से हुई थी। 

उन्होंने इस मामले में तैयार की गई एक रिपोर्ट भी मोदी को दी थी। मेनन यह भी कहते हैं कि उन्होंने मोदी से कहा था कि आप इस मामले में रूचि क्यों ले रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "कोई उच्च पदस्थ व्यक्ति यह जानकारी चाहता है। हालांकि उन्होंने उस उच्च पदस्थ व्यक्ति का नाम नहीं बताया था। मैंने उन्हें मुकदमे से सम्बंधित काफी जानकारी दी और अंतराष्ट्रीय समुद्री कानून के बारे मे भी बताया। कुछ दिनों बाद फोन पर भी उनसे बात हुई।" उल्लेखनीय है कि इटालियन जहाज एनरिका लेक्सी के नाविकों लातोर मैसिमिलियेनो और साल्वातोर गिरोन पर आरोप है कि उन्होंने केरल के कोल्लम तट पर दो मछुआरों की 15 फरवरी 2012 को हत्या कर दी थी। अभी गिरोन भारत में ट्रायल पर जेल में है और लातोर हार्ट सर्जरी के नाम पर सुप्रीम कोर्ट से जमानत लेकर इटली चला गया है। मेनन यह भी कहते हैं कि वह मोदी को सामाजिक रूप से जानते थे और हमने उनके लंदन स्थित आवास पर कुछ समय विचार-विमर्श में व्यतीत भी किया। –

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार