Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeदुनिया भर कीमहाराष्ट्र दिवस पर मुख्यमंत्री फडणवीस पेश करेंगे प्रदेश के विकास का नया...

महाराष्ट्र दिवस पर मुख्यमंत्री फडणवीस पेश करेंगे प्रदेश के विकास का नया प्रारूप

· रतन टाटा एवं कई प्रमुख लोगों की विशेष उपस्थिति
· 82 शहरों के 654 कॉलेजों के 12500 की सहभागिता
· विकास से संबद्द कुल 2315 आइडिया को 6 लाख लोगों ने सराहा
· प्रदेश में पहली बार कॉलेज छात्रों के सुझावों पर विकास के प्रारूप
· महाराष्ट्र दिवस पर सबसे बड़ा कार्यक्रम एनएससीआइ मुंबई में
· कई मंत्री, अधिकारी व विशिष्ट लोग उपस्थित रहेंगे समारोह में

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र दिवस पर 1 मई को मुंबई में वर्ली स्थित एनएससीआई स्टेडियम में प्रदेश के विकास का नया प्रारूप पेश करेंगे। विकास का यह प्रारूप प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों से मिले विकास संबंधी प्रस्तावों के जरिए तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री फडणवीस इस मौके पर प्रदेश भर के करीब 12500 छात्रों, विकास से सीधे संबद्ध कई आइएएस अधिकारियों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न विषयों के जानकारों की उपस्थिति में ‘महाराष्ट्र विजन 2025’ के जरिए प्रदेश के विकास की नई की धारा का शुभारंभ करेंगे। महाराष्ट्र दिवस पर प्रदेश की यह सबसे बड़ा एवं सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। जिसमें जाने माने उद्योगपति रतन टाटा सहित उद्योग, व्यवसाय, कला और शैक्षणिक जगत के कई प्रसिद्ध लोग भी इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित होंगे। प्रदेश भर के कॉलेज छात्रों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्सुकता है, क्योंकि उनके द्वारा दिए गए विकास के सुझावों पर मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के प्रारूप का ऐलान करेंगे।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित एमएमआरडीए, सिडको, महाराष्ट्र पर्यटन, एनएससीआइ एवं ओला आदि के सहयोग से हो रहे इस आयोजन में प्रदेश के 82 शहरों के 654 कॉलेजों के 12500 छात्रों द्वारा रोजगार बढ़ाने के लिए औद्योगिक विकास, कृषि विकास के जरिए समृद्धि, ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षणिक विकास, अकाल मुक्त महाराष्ट्र, स्वच्छ महाराष्ट्र आदि विषयों पर कुल 2315 आइडिया मिले। जिनमें से 11 खास आइडिया का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री उन्हीं 11 विषयों के अनुरूप विकास कार्यक्रमों का प्रारूप पेश करेंगे। महाराष्ट्र में अपनी तरह का यह पहला कार्यक्रम होगा, जिसमें युवा पीढ़ी की संकल्पना के आधार पर प्रदेश के विकास की शुरूआत होगी। इस अवसर पर एनएससीआई स्टेडियम परिसर में महाराष्ट्र के विकास से संबद्ध 100 से भी ज्यादा स्टॉल्स लगाए जा रहे हैं, जिनमें छात्रों द्वारा पेश विकास की अभिनव प्रदर्शनी होगी। इस प्रदर्शनी के जरिए पूरे महाराष्ट्र से आए छात्र प्रदेश के विकास की नई संकल्पना का प्रदर्शन करेंगे। महाराष्ट्र के विकास से संबद्ध आइडिया संकलित करने के लिए चलाए गए ‘ट्रांसफॉर्म महाराष्ट्र’ कार्यक्रम के समापन के रूप में आयोजित होनेवाले इस समारोह में महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों महाराष्ट्र के विकास के नए अध्याय की शुरूआत होगी। इस समारोह में प्रदेश के विकास से सीधे संबद्ध सभी विभागों के मंत्री, अधिकारी एवं अन्य एजेंसियों से संबद्ध लोग भी ‘महाराष्ट्र विजन 2025’ हेतु विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दो सत्रों में चलनेवाला यह समारोह महाराष्ट्र की विकास की दिशा को बदलने वाला साबित होगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस इस मौके पर छात्रों द्वारा पेश विकास की कुल 11 अभिनव संकल्पनाएं प्रस्तुत करेंगे। कुल प्राप्त 2315 आइडिया में से ये संकल्पनाएं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा चयनित की गई हैं। विकास के इन सभी आइडिया को करीब 6 लाख लोगों द्वारा ऑनलाइन अनुमोदित किया गया। दिसंबर महीने से लेकर अब तक चले ‘ट्रांसफॉर्म महाराष्ट्र’ कार्यक्रम से साबित हुआ है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस युवा पीढ़ी में सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री है। महाराष्ट्र में यह पहला अवसर है जब सरकार प्रदेश के हर छोटे बड़े शहर के कॉलेज छात्रों की सोच के अनुरूप महाराष्ट्र के विकास की संकल्पना तय करने जा रही है।

विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें
पीयूष के जालान
8861466477

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार