भुवनेश्वर। मारवाड़ी युवामंच,भुवनेश्वर के बहु आयामी प्रतिभासंपन्न अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में स्थानीय मायोबाबा मठ प्रांगण में सामूहिक गोवर्धन पूजा तथा अन्नकूट उत्सव आयोजित किया गया। आयोजन की शुरुआत मुख्य यजमान विनीत अग्रवाल के विधिवत गोवर्धन पूजन तथा अन्नकूट के साथ हुआ।आयोजन में मंच के सभी पदाधिकारियों ने स्थानीय आगत अगल-अलग संगठनों के सपरिवार सदस्यों का आवभगत किया तथा प्रसादसेवन कराया। गौरतलब है कि मारवाड़ी युवामंच अपने –अपने अलग-अलग सेवा प्रकल्पों के माध्यम से स्थानीय जनपद की सोवाओं के लिए पधारे एक सुपरिचित नाम है। आज लगभग तीन सौ लोगों ने अन्नकूट प्रसादसेवन किया।
मारवाड़ी युवामंच,भुवनेश्वर की द्वारा गोवर्धन पूजा तथा अन्नकूट उत्सव का आयोजन





