Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeदुनिया भर कीशेखर गुप्ता बोले, राष्ट्रीय मीडिया को कश्मीर के मुद्दों की समझ नहीं

शेखर गुप्ता बोले, राष्ट्रीय मीडिया को कश्मीर के मुद्दों की समझ नहीं

वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता ने राष्ट्रीय मीडिया पर कश्मीर के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मीडिया कश्मीर का सच नहीं दिखाता, क्योंकि वह कश्मीर के सच को अक्सर राष्ट्रहित के खिलाफ समझता है।

वे श्रीनगर में ‘आईना’ के दिवंगत एडिटर शमीम अहमद शमीम के कविता संग्रह ‘आईना नुमा’ का विमोचन करने के बाद वहां उपस्थित पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कश्मीर के साथ एक बड़ी समस्या राष्ट्रीय मीडिया में यहां के घटनाक्रम और हालात को लेकर होने वाली रिपोर्टिंग है। कश्मीर के हालात को कश्मीर समस्या की तरह ही दिखाया जाता है। इसे एक क्षेत्र या राज्य की तरह नहीं दिखाया जाता। इसका एक बड़ा कारण इस मुद्दे का राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य सुरक्षा से जुड़ा होना भी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मीडिया में कश्मीर को खूब स्थान मिलता है, क्योंकि कश्मीर से ही भारत के लिए खतरे के संकेत आते हैं। कश्मीर को पूरी तरह सुरक्षा के लिहाज से ही खबरों में स्थान दिया जाता है। इसके अलावा कश्मीर में कई पत्रकार पैराशूट की तरह आए हैं। उन्हें न यहां के जमीनी हालात की समझ होती है और न यहां की भाषा आती है। उनकी खबरों में एक ही बात देखने को मिलती है कश्मीर में खतरा बढ़ रहा है या कश्मीर में खतरा घट रहा है। वह कश्मीर को एक सिक्योरिटी स्टोरी की तरह लेते हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार