Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeदुनिया भर कीशंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती ने एक बार फिर कहा भारत हिन्दू राष्ट्र...

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती ने एक बार फिर कहा भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा

भुवनेश्वर। मंचेश्वर रेलवे सभागार में जगतगुरु शंकराचार्य पुरी परमपाद स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती महाभाग ने आदित्यवाहिनी,आदित्यवाहिनी आनन्दवाहिनी तथा स्थानीय स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए एक बार फिर कहा भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा। गौरतलब बै कि 1996 के वसंतपंचमी के दिन से परमपाद स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती महाभाग एक सुसंस्कृत समाज और सुसंस्कृत राष्ट्र के निर्माण से संबंधित अपने दिव्य विचारों को ओडिशा समेत पूरे भारत तथा पूरे विश्व को दे रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा जिसकी उद्घोषणा वे आज से 9 महीना पहले वे कर चुके हैं और उसी अभियान में वे आज भी लगे हुए हैं।अपने अनुयायिओं तथा स्कूली बच्चों के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने शाश्वत जीवन मूल्यो की हिफाजत का संदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे विश्व में लगभग 260 देश हैं जिनमें अकेला देश भारत है जिसको हिन्दू राष्ट्र होना चाहिए। नूपुर शर्मा जैसे सवालों के जवाब नहीं देते हुए जगतगुरु ने भारतीयता को और सनातनी संस्कृति को अपनाने का संदेश दिया।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार