भुवनेश्वर। स्थानीय श्रीश्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट,झारपाड़ा के सौजन्य से पुरुषोत्तम मास में सभी के कल्याणार्थ सात दिवसीय(21मई से 27 मई,26 तक) श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ 21मई को सुबहः7.00 बजे से दुर्गामण्डप,जेल चौक से श्रीश्याममंदिर तक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व कथा व्यास आचार्य सूर्यदेव द्विवेदी,श्रीशक्ति मंदिर,मां पीतांबरा पीठ,साइड-4,ग्रेटरनोएडा ने किया।कलश शोभायात्रा में बहुतायत महिलाओं ने स्वेच्छापूर्वक हिस्सा लिया।
कथाव्यास के अनुसार कथा के प्रथम दिवस पर अपराह्नः4.00 बजे से सायंकालः7.00 बजे तक वे श्रीमद् भागवत महापुराण महात्म्य की कथा अपने श्रोताओं को सुनाएंगे।आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दे रहे हैं मंदिर के सभी ट्रस्टीगण,मंदिर के सभी पुजारी और सेवाभाव से समर्पित मनीष,आशीष,गोविंद और श्रेयांश अग्रवाल आदि।कथा 27 मई को विराम लेगी।–अशोक पाण्डेय


