Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeदुनिया भर कीमीटू से सुहेल सेठ की फजीहतः टाटा संस ने अनुबंध खत्म किया

मीटू से सुहेल सेठ की फजीहतः टाटा संस ने अनुबंध खत्म किया

देशभर में जहां मी टू अभियान के जरिए कई सफेदपोश लोगों पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। वहीं आने वाले दिनों में भी इस बयार पर रोक लगने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी अभियान के अतंर्गत सुहेल सेठ पर 6 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। जिसके बाद टाटा संस ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। सायरस मिस्त्री को टाटा से हटाए जाने के बाद मैनेजमेंट और ब्रांड रीबिल्डिंग में सेठ ने अहम भूमिका निभाई थी।

मी टू के तहत उनपर लगे आरोपों के बाद से ही टाटा उनके मामले की जांच कर रहा था। सोमवार को टाटा संस के प्रवक्ता ने बताया कि सुहेल सेठ का संस्थान के साथ कॉन्ट्रैक्ट 30 नवंबर, 2018 को खत्म हो रहा है। सुहेल पर मॉडल डायेंड्रा सोरस, फिल्म निर्माता नताशा राठौर और लेखिका इरा त्रिवेदी सहित 6 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी डियेंड्रा सोरस ने सुहेल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए यौन उत्पीड़न की दास्तां बयान की थी। उन्होंने बताया था कि यह घटना कुछ साल पहले की है जब वह दिल्ली के एक फैशन वीक के बाद आफ्टर पार्टी में शामिल होने के लिए गई थीं। जहां सुहेल ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी भद्दी हरकरत का उन्होंने उन्हें अच्छा सबक सिखाया था।

वहीं फिल्म निर्माता नताशा राठौर ने कहा व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा करते हुए पोस्ट किया था। स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘पिछले साल यह हादसा गुड़गांव में हुआ था। सुहेल ने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जिसपर मैंने सुहेल सेठ को फटकार लगाई। मेरे बॉस के जरिए मेरी उनसे मुलाकात हुई थी।’

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार