Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeभारत गौरवभारत की ज्ञान परंपरा' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संविमर्श 5 दिसम्बर से

भारत की ज्ञान परंपरा’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संविमर्श 5 दिसम्बर से

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल का आयोजन

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल की ओर से ‘भारत की ज्ञान परंपरा’ विषय पर 5-6 दिसम्बर को दो दिवसीय राष्ट्रीय संविमर्श का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष के तारतम्य में आयोजित इस संविमर्श में विभिन्न विषयों पर चिंतन-मंथन के लिए फ्रांस और नेपाल सहित देशभर से विद्वान आ रहे हैं। संविमर्श का उद्घाटन सोमवार को सुबह 10:30 बजे ए. एन. सिन्हा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल स्ट्डीज, पटना के सभागार में होगा। उद्घाटन के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय होसबोले और अध्यक्ष कुलपति प्रो. बृज किशोर कुठियाला होंगे।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सौरभ मालवीय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा पर महत्वपूर्ण शोध एवं प्रकाशन निरंतर किया जा रहा है। इस श्रृंखला में ‘संचार : अवधारणा व प्रक्रिया’ के अंतर्गत भरतमुनि, महर्षि पाणिनि, महर्षि पतंजलि, स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविन्द और महात्मा गाँधी पर महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशित हुयी हैं। इसके पूर्व में विश्वविद्यालय की ओर से भारतीय ज्ञान परम्परा को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण संगोष्ठी, संविमर्श और व्याख्यान आयोजित किये जाते रहे हैं। इस वर्ष विश्वविद्यालय अपने 25 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय देश के प्रमुख स्थानों पर बौद्धिक आयोजन कर रहा है। इसी श्रृंखला में पटना में ‘भारत की ज्ञान परंपरा’ विषय पर राष्ट्रीय संविमर्श हो रहा है।

इन विषयों पर होगा मंथन : प्राचीन भारत में संवाद परंपरा, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र की भारतीय परंपरा, प्राचीन भारत में ज्ञान का आध्यात्मिक आधार, वैदिक गणित, प्राचीन भारत में जीव विज्ञान एवं आयुर्वेद, भारतीय मेगालिथ रचनाओं की वैज्ञानिकता, अनुसन्धान की भारतीय दृष्टि एवं शिक्षा पद्धति तथा भारत में विज्ञान परंपरा विषयों पर व्याख्यान एवं विमर्श होना है।

यह विद्वान होंगे शामिल : भारतीय शिक्षण मंडल के सह संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर, फ्रांस के मनोविज्ञानी डॉ. सर्जे ली गुरियक, नेपाल के संचार विशेषज्ञ डॉ. निर्मल मणि अधिकारी, बीकानेर के स्वामी सुबोधगिरि, भोपाल से शिक्षाविद डॉ. कुसुमलता केडिया, वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रामेश्वर पंकज मिश्र, वैद्य चंद्रशेखर, वैदिक गणित के विद्वान रोहतक से राकेश भाटिया, नागपुर से विज्ञान विशेषज्ञ पीपी होले, डॉ. श्रीरामजी ज्योतिषी और डॉ. सीएस वर्नेकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान सहित अन्य प्रमुख विद्वानों के व्याख्यान होंगे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार