Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeपत्रिकाकला-संस्कृति20 भजन मंडलियों ने रसिकों को किया भावविभोर

20 भजन मंडलियों ने रसिकों को किया भावविभोर

भोपाल। सेवा भारती शंकराचार्य मंडल के तत्ववाधान में मंगलवार को 20 भजन मंडलियों की प्रतियोगिता में भक्ति संगीत की गंगा बहाई जिसमें हजारों रसिकों को भावविभोर कर दिया। समारोह के अंत में तीन भजन मंडलियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा व शंकराचार्य मंडल अध्यक्ष जगदीश बसंतानी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात भजन मंडलियों ने हरे रामा.. हरेकृष्णा, प्रेम रतन धन पायो, रामनाम सबसे प्यारा, पार्वती नंदन… आदि भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इन मंडलियों ने लिया भाग
भजन मंडलियों में 46 बस्तियों में करारिया, द्वारका नगर, चांदबड़, शंकराचार्य नगर, नवजीवन, छोला शिवनगर, भानपुर, सबरी नगर, सुंदर नगर, गरीब नगर, उडिय़ा बस्ती, शिव शक्ति नगर, कमल नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विकास नगर, एकता नगर, राधाकिशन कॉलोनी, रतन कॉलोनी, जैन कॉलोनी आदि शामिल थीं।

इनको मिला पुरस्कार
मुख्यअतिथि श्री शर्मा व बसंतानी ने विजय नगर बस्ती को प्रथम, शिव नगर बस्ती को द्वितीय व छोला बस्ती की भजन मंडली को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। महिला मंडल भजन मंडली आयाम श्रीमती शशि कुशवाह, श्रीमती गायत्री राजपूत, श्रीमती बसुंधरा राठौर को सांत्वना पुरस्कार दिए।

ये थे उपस्थित
भजन मंडली प्रतियोगिता में सेवा भारती महानगर भोपाल की कुसुम सिंह निर्णायक रूप में उपस्थित थीं। साथ ही सेवाभारती शंकराचार्य मंडल के अजीत माधवानी, मनोज सोनी, शोभाराम पवार, अशोक गगवानी, राजकुमार जौहरी, राजेश मैथिल, तिजेंद्र राठौर, दिनेश पवार, प्रथम मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।

भवदीय
जगदीश बसंतानी
अध्यक्ष, शंकराचार्य मंडल
सेवा भारती भोपाल
मोबाइल – 94797-7700

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार