तत्वम फाउंडेशन फॉर पॉलिसी एंड रिसर्च ने नव  नालंदा महाविहार के पूर्व कुलपति एवं सांची बौद्ध अध्ययन के कुलपति एवं विद्वान आचार्य( डॉ.)बैद्यनाथ  लाभ जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए "स्मृति सभा" का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA ) के ' उमंग सभागार' में दिनांक 7 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई। "स्मृति सभा" का प्रारंभ डॉ. बैद्यनाथ लाभ के पार्थिव चित्र पर पुष्प  अर्पण करके प्रारंभ किया गया।

"स्मृति सभा "को सुरेश सोनी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, आरएसएस ने आचार्य (डॉ.) लाभ  जी को गंभीर, प्रकांड विद्वान एवं गंभीर चिंतक बताएं। उन्होंने बौद्ध अध्ययन एवं दर्शनशास्र की दिशा में उनके शोध कार्यों की उपादेयता पर प्रकाश डालें ।उन्होंने ने  ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए!
"स्मृति सभा" को संबोधित करते हुए अरुण कुमार जी, सह-  सरकार्यवाह  एवं भाजपा - संघ  समन्वयक ने  डॉ. लाभ जी  को शांत  एवं सहयोगी व्यक्तित्व बताएं। उन्होंने उनके विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाले, एवं ईश्वर से उनके  आत्मा के शांति के लिए  प्रार्थना किए!

 डॉ. सुधाकर कुमार मिश्रा, राजनीतिक विश्लेषक ने आचार्य (डॉ. )लाभजी  को " दैवीय प्रकाश" कहे एवं उनके सरल स्वभाव एवं सहयोगी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालें।डॉ.ओम जी उपाध्याय सदस्य सचिव, भारिया इतिहास शोध परिषद, नई दिल्ली ने उनको" ईश्वरीय प्रकाश" की संज्ञा दिए  एवं उनके सहयोग को बताएं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष भावे, निदेशक तत्त्वम फाऊंडेशन फॉर पॉलिसी एंड रिसर्च ने किया। उन्होंने उनको  अति सरल  एवं आशावादी व्यक्तित्व बताएं।

डॉ. निहारिका लाभ, प्रग्यांशु लाभ ,डॉ. सुनीता त्रिपाठी ,डॉ राजेश वर्मा, डॉ. वर्मा, डॉ रमेश गौड़ , विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के  विद्वान प्राध्यापक एवं शोध अध्येता उपस्थित थे।