भुवनेश्वर। कीट-कीस और कीम्स के संस्थापक प्रोफेसर डॉ. अच्युत सामंत ने अपने किराये के घर एन-3-92,आई आर सी विलेज,नयापली पर अपनी गाय कृष्णा के बछड़ा देने के ठीक 21 दिनों के उपरांत बड़े आकार में पूरे विधि-विधान के साथ गौ-पूजन किया।इस अवसर पर श्रीपुरी धाम से मशहूर पण्डित सूर्यनारायण रथ शर्मा बतौर मुख्य पूजक के रुप में उपस्थित होकर गौ-पूजन कराये।गौ-पूजन में प्रोफेसर डॉ.अच्युत सामंत द्वारा कीस श्रीवाणी क्षेत्र में निर्मित श्रीजगन्नाथ मंदिर के सभी पूजकों ने भी हिस्सा लिया।
उल्लेखनीय है कि भारत के यशस्वी और तेजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नई दिल्ली निवास स्थल पर जो गायें हैं वे सभी पुंगनूर नस्ल की गाये हैं। ठीक उसी नस्ल की एक गाय प्रोफेसर डॉ. अच्युत सामंत ने घर पर भी है जिसे उन्होंने राजमुन्दरी से मंगवाकर अपने निवास स्थल पर रखा है। उनकी गाय का नाम कृष्णा है तथा उसके नवजात बछड़े का नाम कान्हा रखा है जिसके 21 दिन पूरे होने पर 09 सितंबर को सुबह में यह गौ-पूजा प्रोफेसर डॉ. अच्युत सामंत ने कराया। पूजा लगभग चार घण्टे चली।अवसर पर कीट-कीस और कीम्स के अनेक शीर्ष अधिकारीगण उपस्थित होकर अपने हाथों से कृष्णा नामक गाय को रोटी खिलाई।उसके उपरांत आगत सभी मेहमानों ने दोपहर का भोजन किया।साथ ही साथ सभी को प्रोफेसर डॉ.अच्युत सामंत ने य़थोचित दान-दक्षिणा देकर विदा किया। सच कहा जाय तो यह घरेलू गौ-पूजन अभूतपूर्व रहा।





