Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeसूचना का अधिकारअंकिता शाह मामले में नागपुर की दोषी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की...

अंकिता शाह मामले में नागपुर की दोषी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाए

मुंबई। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृह मंत्री अनिल देशमुख से नागपुर पुलिस आयुक्तालय के तहत लकडगंज पुलिस स्टेशन में एड अंकिता शाह की पिटाई में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि एड अंकिता शाह की 25 मार्च, 2020 को नागपुर पुलिस आयुक्तालय के तहत लकडगंज पुलिस स्टेशन में पिटाई की गई थी। यह 2 अक्टूबर 2020 को सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट होता है। इस संबंध में तत्काल कार्रवाई अपेक्षित है। एड अंकिता शाह ने भी शिकायत की है।

नागपुर में एड अंकिता शाह जो एक आरटीआई कार्यकर्ता और कुत्तों के अधिकारों के लिए लड़नेवाली कार्यकर्ता हैं। किसी अधिकारी द्वारा पीटने का तरीका वास्तव में निंदनीय है। सभी अधिकारी दरवाजे पर खड़े हैं और अंकिता को इस तरह से लाना और दुर्व्यवहार करना कानूनन सही नहीं है।

आज भी, आम नागरिक पुलिस स्टेशन जाने से डरते हैं और अक्सर नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है,यह तथ्य इस घटना से रेखांकित हो रहा है। अगर ऐसे दोषी लोगों को महाराष्ट्र में कड़ी सजा दी जाती है, तो निश्चित रूप से भविष्य में किसी भी पुलिस स्टेशन में ऐसा नहीं होगा। यह अपेक्षा अनिल गलगली ने व्यक्त की है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार