Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeटेली गपशपआकाशवाणी पर गूँज रही है महाभारत

आकाशवाणी पर गूँज रही है महाभारत

साल 1988 से 1990 तक टीवी पर राज करने वाला पौराणिक सीरियल ‘महाभारत’ की यादें आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। छोटे पर्दे पर तहलका मचाने वाला बीआर चोपड़ा का यह शो अब आकाशवाणी यानी आल इंडिया रेडियो (एआइआर) पर सुनाई देगा। इसका प्रसारण 19 दिसंबर यानी आज से शुरू हो गया है।

हिदी क्षेत्र के प्रमुख 70 आकाशवाणी केंद्रों समेत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के एफएम गोल्ड स्टेशनों पर ‘महाभारत’ का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार दोपहर 11.30 बजे से 12 बजे तक होगा।

यह शो आकाशवाणी की वेबसाइट- ‘आलइंडियारेडियो डॉट जीओवी डॉट इन’ (allindiaradio.gov.in) पर भी लाइव उपलब्ध होगा।

महाभारत के विशेष हैशटैग #MahabharatOnAIR के जरिए ट्वीट कर अपनी भावनाओं का इजहार भी किया जा सकता है।

इस धारावाहिक को 140 एपिसोड में बांटा गया है। प्रत्येक एपिसोड सीमा 30 मिनट की होगी। सीरीज की शुरुआत 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगी। यह 30 जून, 2017 को खत्म होगा। मूल धारावाहिक 94 एपिसोड का था।

महाभारत धारावाहिक 2 अक्टूबर, 1988 से 24 जून, 1990 तक डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ था। इसके निर्माता बीआर चोपड़ा और निर्देशक उनके बेटे रवि चोपड़ा थे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार