Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homeफ़िल्मी-गपशपमलाईका अरोड़ा से दोस्ती की वजह से सलमान बने अर्जुन कपूर के...

मलाईका अरोड़ा से दोस्ती की वजह से सलमान बने अर्जुन कपूर के दुश्मन

सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक के बाद से ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की नजदीकियों की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों ही कलाकार इस बारे में कुछ भी कहने से बचते रहे हैं। बॉलीवुड गलियारों से निकल रही खबर यह है कि अर्जुन की मलाइका से दोस्ती के चलते अब उन्होंने सलमान खान से दुश्मनी ले ली है। कहा यह जा रहा है कि सलमान को ऐसा लगता है कि अरबाज के मलाइका से तलाक के पीछे अर्जुन कपूर ही वजह हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान से अर्जुन ने दूरियां बनाना शुरू कर दिया है और ज्यादातर इवेंट्स में वह उनसे दूर-दूर देखे गए हैं। ताजा खबर यह है कि इसी बीच अर्जुन ने सलमान से वापस संपर्क करने की कोशिश की है।

अंग्रेजी न्यूज पोर्टल डेक्कन क्रॉनिकल का दावा है कि 1998 के काला हिरण शिकार केस में सलमान के बारे में आए फैसले और उसके बाद के सभी अपडेट्स के लिए अर्जुन लगातार सलमान की बहन अर्पिता और अलवीरा से संपर्क में रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अर्जुन लगातार सलमान की खैरियत भी लेते रहे हैं। अंग्रेजी पोर्टल द इनसाइडर की खबर के मुताबिक सलमान को इस बारे में जानकारी दी गई कि अर्जुन लगातार उनकी खैरियत जानना चाह रहे हैं। हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि फिर सलमान ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी। सलमान से दुश्मनी मोल लेने का एक नुकसान भी अर्जुन को झेलना पड़ रहा है और वह ये है कि ज्यादातर निर्देशक उनके साथ काम करने से कतरा रहे हैं।

ज्यादातर निर्देशक सलमान खान के साथ अपने संबंध खराब नहीं करना चाहते हैं इसलिए वे अर्जुन को काम देने से कतरा रहे हैं। हालांकि इस बारे में सलमान ने कभी भी किसी डायरेक्टर से सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है। पूर्व में जब अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर के आर्थिक हालात अच्छे नहीं थे तब सलमान खान ने बिना किसी फीस के उन्हें अपनी फिल्म “नो एंट्री” में काम करने का मौका दिया था। उसी वक्त अर्जुन कपूर को उनके पिता ने यह भी समझाया था कि वह अरबाज की पत्नी मलाइका अरोड़ा खान से दूरी बनाए रखें। कहा तो यह भी गया कि अर्जुन के साथ मलाइका के रिश्तों में आती गर्माहट की खबरों के बाद सलमान ने सीधे अर्जुन से बात की जो इससे सीधे तौर पर मुकर गए।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार