कोटा । वाल्मिकी जयंती पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वाधान में मौजी बाबा धाम पर आयोजित समारोह में साहित्यकार रामेश्वर शर्मा रामू भैया द्वारा स्वरचित वाल्मिकी चालीसा का पाठ किया गया । विष्णु शर्मा हरिहर ने बाल्मिकी के बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम अध्यक्ष महामंडलेश्वर मौजी बाबा धाम हेमा सरस्वती तथा मुख्य अतिथि अधिष्ठाता बड़े महाप्रभु जी का मंदिर
विनय कुमार महाराज ने अपने विचार रखें।
इस अवसर पर लेखक राम मोहन कौशिक की पुस्तक किशोर ज्ञान संचिका एवं कहानी कलश तथा काली चरन राजपूत की पुस्तक काव्य नवनीत एवं बाल काव्य वाटिका का विमोचन किया गया।
साहित्यकार विजय जोशी, भगवत सिंह मयंक, कमलेश कमल एवं श्रीमती अनुराधा शर्मा अनुद्या ने पुस्तकों का विस्तार से परिचय प्रस्तुत किया। किशोर ज्ञान संचिका पुस्तक में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग में बारहवीं में पढ़ने वाले बच्चों के लिएसामान्य, विज्ञान, भारत देश, वाणिज्य और कला पांच भागों में जानकारी दी गई हैं। कहानी कलश पुस्तक में सामाजिक एवं सामयिक संदर्भों पर 11 कहानियाँ हैं । काव्य नवनीत में 151 कविताओं का संग्रह एवं बाल काव्य वाटिका में 51 बाल कविताओं का संग्रह हैं। संचालन राम शर्मा कापरेन ने किया । सत्येन्द्र वर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया। समरोह में बड़ी संख्या में साहित्यकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





