Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeपत्रिकाकला-संस्कृतिबस्ती जिले के ‘शुभम’ नगर का चंगेरवा महोत्सव

बस्ती जिले के ‘शुभम’ नगर का चंगेरवा महोत्सव

बस्ती । चंगेरवा गांवपंचायत, उत्तर प्रदेश के बस्ती डिवीजन, जिले व तहसील के अंतर्गत आता है। यह जिला मुख्यालय बस्ती से पूर्व स्थित है ।शुभम नगर चंगेरवा महोत्सव में विदेशी कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। भाजपा पर तीखा हमला करते हुए गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 3 दिन का चंगेरवा महोत्सव का उद्घाटन किया।लोगों को गुमराह करने और सांप्रदायिकता को हवा देने का भगवा पार्टी पर आरोप लगाया।

फिल्म अदाकारा मोनिका बेदी का धमाल और ब्रज की होली ने चंगेरवा महोत्सव को यादगार बना दिया। प्रदेश सरकार में मंत्री राज किशोर सिंह के गांव चंगेरवा में महोत्सव के दूसरे दिन मथुरा से आई कलाकारों की टोली ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की हंसी-ठिठोली की अनूठी मिसाल पेश की। कलाकारों ने …पर्वत पर बजो नगाड़ो, देवी मैया को…ब्रज में होली रे रसिया…, बरजोरी रे… आदि गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण के बेहतर प्रेम को दर्शाया। भगवान श्री कृष्ण के अनेक रूपों के दर्शन कराए और बाद में लट्ठ मार सहित फूलों की होली खेली गई। इसके बाद बालीवुड डांस ग्रुप के कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। डांस ग्रुप ने …हम हैं इंडिया वाले… हम हैं हिंदुस्तानी… आदि गीतों पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। दर्शकों के काफी इंतजार के बाद अभिनेत्री मोनिका बेदी जब स्टेज पर पहुंचीं तो दर्शक कुर्सियों पर खड़े होकर सीटी और तालियां बजाई। मोनिका बेदी ने …तूने मारी एंट्रियां तो दिल में बजी घंटियां…पायो रे प्रेम रतन धन…बेबी डॉल सोने दी… आदि फिल्मी धुनों पर नृत्य कर मौजूद लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के दादा बनने और उनके नाती की एक दिन पहले बरही होने के उपलक्ष्य में कलाकारों ने शोहर गीत भी गाया। बाद में लोगों ने कलाकारों को इनाम दिए।

मोनिका बेदी की प्रस्तुति पर डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी कृपा शंकर सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह समेत कई अधिकारी मंत्रमुग्ध हो गए। कुछ अधिकारियों ने तो मोनिका बेदी से मिलने के लिए एड़ी-चोटी तक जोर लगा दिया। मगर मुलाकात नहीं होने से वह कशमशा कर रह गए। कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है। आज गांव के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से चंगेरवा हिंदुस्तान के नक्शे पर चमक रहा है। गत वर्ष इस आयोजन में उन्होंने प्रदेश की 90 फीसदी कैबिनेट बुला दी थी। इस मौके पर ऊर्जा विभाग के सलाहकार बृजकिशोर सिंह डिंपल, जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शानू, डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी कृपा शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

सुनील शेट्टी का डायलाग :- चंगेरवा महोत्सव का तीसरा दिन बालीवुड स्टार सुनील शेट्टी के नाम रहा। मुंबई की मायानगरी से पहुंचे सिने अभिनेता सुनील शेट्टी ने लोगों को एक से बढ़कर एक डायलॉग सुनाए। कलाकारों की अदाकारी और अभिनेता शेट्टी की बातें सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। एक्शन स्टार सुनील शेट्टी ने खचाखच भरे पाण्डाल की गैलरी में कदम रखा तो दर्शक रोमांच से भर उठे। अपने फेवरेट हीरो को बेहद करीब से देखने का मौका मिला लोग उनकी फोटो मोबाइल में कैद करने लगे। ‘मैं तुम्हे भूल जाऊं, ये हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ, मैं होने नहीं दूंगा’ ‘मां! मैं आ रहा हूं मां’ डायलाग सुन नौजवानों के दिलों की धड़कन तेज हो गई। एक और, एक और के शोर से परिसर गूंज उठा। महोत्सव में मुम्बई की आक्रेस्ट्रा पार्टी के कलाकारों के साथ ही रसियन डांसरों ने जमकर धूम मचाया। इण्डियन आइडल की प्रतिभागी पायल ने भी वाहवाही लूटी। देर रात तक चले डांस और संगीत की धुनों पर चंगेरवा थिरकता रहा है।

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के बाद रसियन डांस ग्रुप ने स्टेज शो किया। स्थानीय कलाकारों ने कविता, हास्य-व्यंग्य आदि सुनाए। वहीं स्टेज पर रसियन डांस ग्रुप ने भारी-भरकम म्यूजिक सिस्टम के बीच तेज धुनों पर जोरदार प्रस्तुति दी। इस बीच काफी इंतजार के बाद 100 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम कर चुके सिने अभिनेता सुनील शेट्टी जब मंच पर पहुंचे और हाथ हिलाकर अभिवादन किया तो हजारों की तादाद में मौजूद दर्शकों ने जमकर सीटियां बजाईं। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि एक्शन फिल्म करना बहुत कठिन होता है। वह एक्शन फिल्मों के लिए अपने घुटने, हाथ, पैर व कंधा तुड़वा चुके हैं। फिट रहने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें और मां के हाथ का भोजन करें। दशकों की भीड़ से गदगद फिल्म अभिनेता शेट्टी ने फरमाइशें पूरी करने में देर नहीं लगाई और अपनी फिल्मों के डायलॉग सुनाए। इसके बाद दर्शकों ने तालियों और अपनी सीटियों से शेट्टी को जबरदस्त रिस्पांस दिया। इस दौरान शेट्टी ने कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के संग फोटो भी खिंचवाई। साथ ही कलाकार और उनके हुनर को भी दर्शकों से साझा किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सहित क्षेत्र के तमाम दर्शक मौजूद रहे।

Dr.Radhey Shyam Dwivedi
[email protected]

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार