मुंबई। वन्दे मातरम् के १५० गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद, जुहू-अंधेरी शाखा और संस्कृति कला डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित “भारत गौरव गाथा” कार्यक्रम का आयोजन जुहू स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम में किया गया।
भारत गौरव गाथा की समस्त टीम ने वीर रस के सुप्रसिद्ध कवि विनीत चौहान जी के नेतृत्व में वीर रस से ओत-प्रोत, राष्ट्रभक्ति एवं प्रेरणा से भरपूर अद्भुत एवं सराहनीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया।विनीत जी ने भारत गौरव गाथा के माध्यम से भारतीय वीरता, शौर्य, त्याग एवं संस्कृति की गौरवशाली गाथा को जन-जन तक पहुँचाने का जो प्रयास किया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय एवं अभिनंदनीय है। इस प्रस्तुति में भारत के गौरवशाली इतिहास, वीरों के बलिदान और देशभक्ति की भावना को मंच पर जीवंत करने वाली काव्य-नाट्य प्रस्तुति ‘भारत गौरव गाथा’ ने दर्शकों को भावुक कर दिया। 90 मिनट की इस प्रस्तुति में भारत के संघर्ष, शौर्य और संस्कृति की प्रेरक झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और शहीदों के पूजन तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गूंजता रहा।
अंतरराष्ट्रीय कवि विनीत चौहान की रचना पर आधारित इस प्रस्तुति में मुगलकाल के संघर्ष, गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान, रानी लक्ष्मीबाई की वीरता, 1857 की क्रांति, भगत सिंह और उनकी मां की अंतिम मुलाकात, वीर सावरकर के जीवन और पुलवामा के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। विनीत चौहान ने मुख्य सूत्रधार की भूमिका निभाई, जबकि कलाकारों ने अपने अभिनय से ऐतिहासिक पात्रों को जीवंत कर दिया।
भारत गौरव गाथा में देशभक्तों के संघर्ष को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गई। जिसमें कभी करूण रस तो कभी वीर रस का भाव दिखाया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों समेत ३५० से अधिक लोगों ने सहभागिता की जिसमे १५० से अधिक विद्यार्थी शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से हुई जिसे पद्मभूषण गिरिजा देवी जी की शिष्या श्रीमती आरती अस्थाना ने प्रस्तुत किया। आरती जी ने श्रीमती अमोदिनी त्रिपाठी जी के साथ सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गीत गाया।

कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों में समाजसेविका श्रीमती मंजू लोढ़ा जी, प्रसिद्ध तबला वादिका श्रीमती अनुराधा पाल जी, श्री अनिल अग्रवाल जी, श्री जगदीश करनानी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुम्बई महानगर के माननीय संघचालक श्री सुरेश भगेरिया जी, श्री विमल केडिया जी, श्री मनोज देसाई जी, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सम्पर्क संयोजक श्री सम्पत खुर्दीया जी, विकास रत्न और जुहू-अँधेरी शाखा के संरक्षक श्री कैलाश गुप्ता जी, मुम्बई-कोंकण प्रान्त के अध्यक्ष श्री अविनाश धर्माधिकारी, प्रान्त के संगठन सचिव श्री अभिनव खुर्दिया जी, प्रांतीय सेवा टोली के श्री पारस डगली जी, मृदुलिका बेक हाउस की फाउंडर श्रीमती मृदुलिका गुप्ता जी, संस्कृति कला डेवलपमेंट फाउंडेशन से श्री प्रमोद अग्रवाल जी, श्री अमित अग्रवाल जी, श्री तनय अग्रवाल जी और भारत विकास परिषद जुहू-अंधेरी शाखा के अध्यक्ष श्री ललित त्रिपाठी जी, सचिव श्री अखिलेश सिंह जी, सेवा संयोजक के बी गुप्ता जी, संस्कार संयोजक श्री विनयेंद्र सिंह जी, सम्पर्क संयोजक श्री अनुपम शुक्ल जी, संगठन सचिव श्री राजकुमार सिंघल जी और पर्यावरण संयोजिका श्रीमती सोनाली कोचर थीं।

कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद के सचिव श्री अखिलेश सिंह ने किया, स्वागत संस्कृति कला डेवलपमेंट फाउंडेशन के श्री प्रमोद अग्रवाल जी ने और धन्यवाद ज्ञापन भारत विकास परिषद, जुहू- अंधेरी शाखा के संगठन सचिव श्री राजकुमार सिंघल जी ने किया।





