भाजपा की नई टीम का ऐलान, नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी और राम माधव समेत कई चेहरों को एंट्री देकर चौंकायाबीजेपी की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और राम माधव का नाम लिस्ट में शामिल. सुनील बंसल और विनोद तावड़े को पार्टी ने महासचिव बनाए रखा है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में  कई बड़े चेहरों की एंट्री हुई है, जिनमें राम माधव, स्मृति ईरानी जैसे नेता शामिल हैं. इन दोनों नेताओं समेत कुल 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा अमेठी की सांसद रहीं स्मति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. उनके अलावा त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब की भी एंट्री हुई है. पार्टी ने कुल 7 राज्यों से 8 महामंत्री बनाए हैं और सबसे ज्यादा दो नेता यूपी के शामिल हुए हैं. इनमें स्मृति ईरानी के अलावा हरीश द्विवेदी भी शामिल हैं.


आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए संदीप पाठक को संगठन में मौका दिया है. उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. वहीं, यूपीए सरकार में रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. अनिल एंटनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए.के. एंटनी के पुत्र हैं. उन्होंने तिरुवनंतपुरम के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बाद में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका से 'मैनेजमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग' में मास्टर ऑफ साइंस (MS) की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने सिस्को सिस्टम्स, ग्रांट थॉर्नटन और बेसीम कम्युनिकेशंस जैसी कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम किया है.

अनिल एंटनी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ की थी. कांग्रेस में वे केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के डिजिटल मीडिया सेल के संयोजक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशंस सेल के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के राज्य युद्ध कक्ष की स्थापना और प्रबंधन में भी भूमिका निभाई, जिसमें राहुल गांधी के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के सोशल मीडिया हैंडल और डिजिटल अभियानों का प्रबंधन भी शामिल था.


नितिन नवीन की इस टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से 6 महिला हैं. इस तरह यह आंकड़ा 33 फीसदी से भी कहीं ज्यादा और करीब 50 पर्सेंट का है. इसके अलावा एक महिला नेता के तौर पर स्मृति ईरानी को महामंत्री बनाया गया है. चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर एंट्री दी गई है. दो मुस्लिम नेताओं को भी नितिन नवीन की टीम में मौका मिला है. हरीश द्विवेदी को मौका देने को यूपी में ब्राह्मण वोटों के लिए चल रही लामबंदी से भी जोड़कर देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीनों में ही चुनाव होने वाले हैं. इसके अलावा स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को 2019 में हराकर सांसदी पाई थी, लेकिन 2024 में हार के बाद से वह संगठन और सरकार दोनों से ही दूर थीं.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. नई टीम में कई अनुभवी और चर्चित नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. वसुंधरा राजे और राम माधव समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है. नई टीम की खास बात महिलाओं की मजबूत भागीदारी है. 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में 6 महिलाएं शामिल हैं, जो कुल संख्या का लगभग आधा हिस्सा है.

1. वसुंधरा राजे सिंधिया बीजेपी की वरिष्ठ नेता और राजस्थान की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं. वह राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री रही हैं और दो बार इस पद पर रह चुकी हैं. उनका पहला कार्यकाल 2003 से 2008 तक और दूसरा कार्यकाल 2013 से 2018 तक रहा.राजनीति में उनकी पहचान एक प्रभावशाली संगठनकर्ता और जनाधार वाली नेता के रूप में होती है. अब बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में भी उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिससे एक बार फिर उनकी राजनीतिक सक्रियता चर्चा में है.

2. डी. पुरंदेश्वरी (दग्गुबाती पुरंदेश्वरी) बीजेपी की वरिष्ठ नेता हैं और आंध्र प्रदेश की प्रमुख महिला राजनेताओं में गिनी जाती हैं. वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एन. टी. रामाराव की बेटी हैं. पुरंदेश्वरी लोकसभा सांसद रह चुकी हैं और केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं. वह 2023 में आंध्र प्रदेश बीजेपी की अध्यक्ष बनाई गई थीं और राष्ट्रीय राजनीति में भी सक्रिय रही हैं. वर्तमान में उनका नाम बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में प्रभावशाली नेताओं में लिया जाता है.

3. रेखा वर्मा बीजेपी की वरिष्ठ नेता हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा मानी जाती हैं. वह धौरहरा (खीरी) लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं और 2019 से बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं. हाल के वर्षों में संगठन के भीतर उनकी भूमिका लगातार बढ़ी है और उन्हें पार्टी के प्रमुख महिला नेताओं में गिना जाता है. आने वाले दिनों में यूपी चुनाव है, ऐसे में उनकी नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है. यूपी की राजनीति और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की पार्टी की रणनीति में उनका नाम प्रमुख नेताओं में शामिल माना जाता है.'

4. डॉ. भारती प्रवीण पवार BJP की नेता हैं और महाराष्ट्र की राजनीति से आती हैं. वह पेशे से डॉक्टर हैं और 2019 में महाराष्ट्र की डिंडोरी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थी. इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया था.

5. वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी बीजेपी) की वरिष्ठ नेता हैं और गुजरात की राजनीति से जुड़ा एक जाना-पहचाना नाम हैं. वह गुजरात के वढवाण विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं. उन्होंने 2007 और 2012 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर गुजरात विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया.

6. डॉ. मधुचंद्रा कर पश्चिम बंगाल की जानी-मानी कैंसर विशेषज्ञ और बीजेपी नेता हैं. चिकित्सा क्षेत्र में उनकी पहचान एक अनुभवी कैंसर विशेषज्ञ के रूप में रही है. डॉ. मधुचंद्रा पश्चिम बंगाल बीजेपी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं. वह पार्टी में उपाध्यक्ष स्तर की भूमिका में भी रही हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी रखती हैं.

राष्ट्रीय महामंत्री
1. विनोद तावड़े
2. सुनील बंसल
3. बिप्लब कुमार देब
4. स्मृति ईरानी
5. सतीश पूनिया
6. गजेंद्र पटेल
7. हरीश द्विवेदी
8. संजय भाटिया

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया
1. वसुंधरा राजे सिंधिया
2. तीरथ सिंह रावत
3. राम माधव
4. बैजयंत जय पांडा
5. डी पुरंदेश्वरी
6. रेखा वर्मा
7. वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
8. भारती प्रवीण पवार
9. सरदार मनप्रीत सिंह बादल
10. लाल सिंह आर्य
11. प्रो एम नागराज
12. प्रो तारीक मंसूर
13. मधुचंद्रा कार