Hindi Media
श्रेणी

विश्व मैत्री मंच

विश्व मैत्री मंच की एक संस्था के रूप में स्थापना मुम्बई में 8 मार्च 2014 को हुई। इस संस्था का उद्देश्य है साहित्य ,चित्रकला ,संगीत और नाटक के क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओ को पर्यटन द्वारा खोजकर मंच प्रदान करना। यह संस्था राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमीनार आयोजित कर अन्य क्षेत्र की प्रतिभाओ को अपने से जोड़ती है और विभिन्न विषयो पर पुस्तकें भी प्रकाशित करती है। संस्था अब तक डलहौजी,भंडारदरा, भूटान,बांदवगढ़ ,घाटघर और दुबई में सेमीनार आयोजित कर चुकी है तथा कन्या भ्रूण हत्या पर केंद्रित कविता संग्रह "बाबुल हम तोरे अंगना की चिड़िया "और "खुशहाली का देश भूटान "का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था के द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार में साहित्य गरिमा पुरस्कार तथा राधा अवधेश स्मृति साहित्य पुरस्कार प्रदान किया जाता है। संस्था का whatsapp समूह भी है जिसमें 225 सदस्य प्रतिदिन लगाई गई साहित्यिक पोस्ट पर चर्चा करते हैं इस समूह में लघुकथा की और ग़ज़ल की वर्क शॉप भी आयोजित की जाती है जिसका मार्गदर्शन इन विधाओं के विशेषज्ञ करते हैं। संतोष श्रीवास्तव संस्थापक अध्यक्ष एवं समूह एडमिन मोबाइल नं 09769023188 Email id Kalamkar.santosh@gmail.com

11 लेख

प्रभा शर्मा की कविताओं से गुलज़ार हुआ विश्व मैत्री मंच

आशा सिंह गौर-January 2, 2017

विश्व मैत्री मंच पर इस बार प्रभा शर्मा की कविताओं पर चर्चा का यादगार दौर चला।। प्रभा जी की कविताओं में भाषा में ताज़गी और उम्दा फ्लो है.। और कहन का रेशमज़बान लहज़ा भी। बुनावट की दृष्टि से यह अच्छी तरह कसी हुई है।