कश्मीरी में जिसे रोठ कहते हैं,लगता है यह शब्द हिंदी के रोट या रोटडा/रोटला से बना है।मेरे पास हिंदी का बृहत पर्यायवाची कोश है,उसमें इस तरह का उल्लेख है।
शिवरात्रि,नवरेह (नव-वर्ष),जन्माष्टमी आदि कश्मीरी पंडितों के महत्वपूर्ण त्योहार हैं। इन्हीं त्योहारों की परम्परा में कश्मीरी पंडितों/हिन्दुओं का एक विशिष्ट त्योहार है “पन द्युन”या 'पन पूजा'। यह त्योहार विघ्नहर्त्ता गणेशजी को समर्पित है।कोई-कोई इस त्यौहार को कश्मीर की स्थानीय देवी/माता भू-गर्भ देवी(बीबगरब माता)से भी जोड़ते हैं।कश्मीरी पंडितों में यह मान्यता भी प्रचलित है कि विभा और गर्भा देवी मिलकर एक हो गईं और 'बीबगरब मआ'ज' में बदल गईं।(एक अन्य मान्यतानुसार यह पर्व मातृ-शक्ति की उपासना करने का भी त्यौहार है।)
पन द्युन" या 'पनपूजा' को कश्मीर में देशभर में मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी के त्योहार के समान माना जाता है, लेकिन कश्मीर में इसे एक विशेष और अपने तरीके से मनाया जाता है। सुबह-सवेरे एक धातु का बर्तन साफ करके एक उपयुक्त/स्वच्छ स्थान पर रखा जाता है और उसमें कुछ पानी भरा जाता है। घर की महिलाएं मीठी पूड़ियाँ जिन्हें 'रोठ' (रोट) कहा जाता है, बनाने की तैयार करती हैं। इन पूड़ियों के दोनों तरफ खसखस के बीज/दाने लगाए जाते हैं। शुद्ध घी में बनी इन पूड़ियों में बड़ी इलायची के दाने खास तौर पर डाले जाते है।
परिवार के सदस्य बर्तन के आस-पास ध्यान-मग्न हो कर बैठते हैं और घर की वरिष्ठ महिला एक कहानी सुनाती है, जिसका नैतिक संदेश यह होता है कि इस दिन श्री गणेश की पूजा करके, मीठा पैनकेक तैयार करके और उसे भगवान को अर्पित करके, व्यक्ति के दुर्दिन और दुख दूर होते हैं और वह एक धार्मिक और सुखप्रद जीवन बिताता है। यह कहानी काफी हद तक सत्य नारायण पूजा/कथा में सुनाई जाने वाली कहानी से मिलती-जुलती है।
कहानी सुनने के बाद, सभी सदस्य बर्तन में फूल और दूब (एक विशेष प्रकार की हरी घास) डालते हैं, जिसे वे पूरे समय अपने हाथ में एक-एक सिक्के के साथ पकडे रहते हैं। इस दिन तैयार किया गया मीठा रोट प्रसाद बनता है और इसे रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों में बांटा जाता है। नई विवाहिता बेटियों को उनके ससुराल 'स्पेशल' रोट' तैयार कर के भेजे जाते हैं।
भगवान गणेश को विघ्नहर्त्ता कहा गया है। आइए, गणेश, जो उद्धारक हैं, हमें सभी कष्टों और बाधाओं से मुक्त करें।जय गणेश देवा'
डॉ. शिबन कृष्ण रैणा
2/537 Aravali Vihar(Alwar)
Rajasthan 301001
Contact Nos; +919414216124, and +918209074186
Whatsapp No. +918209074186
Email: skraina123@gmail.com,
shibenraina.blogspot.com
डॉ. शिबन कृष्ण रैणा
2/537 Aravali Vihar(Alwar)
Rajasthan 301001
Contact Nos; +919414216124, and +918209074186
Whatsapp No. +918209074186
Email: skraina123@gmail.com,
shibenraina.blogspot.com




