Tuesday, March 19, 2024
spot_img
Homeविशेषमध्य रेल मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़े के अवसर पर राजभाषा संगोष्ठी संपन्न

मध्य रेल मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़े के अवसर पर राजभाषा संगोष्ठी संपन्न

मुंबई। मध्य रेल मुख्यालय में दिनांक 14.09.2015 से 28.09.2015 तक आयोजित राजभाषा पखवाडे के अवसर पर मुख्य राजभाषा अधि‍कारी श्री एस. के. कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में सरकारी नीतियों के कार्यान्वयन में हिन्दी का महत्व विषय पर राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्यालय सहित मंडलों तथा कारखानों के अधिकारी तथा कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थ‍ित थे।

संगोष्ठी में अतिथि‍ वक्ता के रूप में मुंबई विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ. करूणा शंकर आर. उपाध्याय, हिन्दी शि‍क्षण योजना, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के उप निदेशक डॉ. विश्वनाथ झा तथा नवभारत टाइम्स के सहायक संपादक श्री भुवेद्र त्यागी उपस्थ‍ित थे। संगोष्ठी के प्रारंभ में उप महाप्रबंधक राजभाषा श्री विपिन पवार ने उपस्थ‍ित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य राजभाषा अधि‍कारी तथा अतिथि‍ वक्ताओं का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने सरकारी कामकाज में हिन्दी के अधि‍क से अधि‍क प्रयोग पर बल दिया। मुख्य राजभाषा अधि‍कारी श्री एस.के.कुलश्रेष्ठ ने उपस्थ‍ित सभी अधि‍कारियों तथा कर्मचारियों से अतिथि‍ वक्ताओं द्वारा व्यक्त किए गए विचारों का लाभ उठाते हुए अपने-अपने विभागों में राजभाषा का प्रयोग बढ़ाने की अपील की। संगोष्ठी में आमंत्रित तीनों अतिथि‍ वक्ताओं ने देश-विदेशों में हिन्दी के पठन-पाठन तथा उसकी लोकप्रियता पर प्रकाश डालते हुए राजभाषा के रूप में सरकारी कार्यालयों में हिन्दी का व्यापक प्रयोग किए जाने की आवश्यकता प्रतिपादित की। श्री राम प्रसाद शुक्ल, वरिष्ठ राजभाषा अधि‍कारी (मुख्यालय) ने कार्यक्रम में उपस्थ‍ित सभी अतिथि‍ वक्ताओं तथा अधि‍कारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार