Essel ग्रुप (ज़ी मीडिया समूह) के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता 96 साल के श्री नंद किशोर गोयनका जी नहीं रहे, एस्सेल परिवार के लिए आज दुःख की घड़ी है। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर सुभाष चंद्रा के पिता श्री नंद किशोर गोयनका जी का आज दोपहर 12.30 बजे मुंबई में निधन हो गया।

सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे उन्होंने मुंबई स्थित अपने निवास पर अंतिम सांसें लीं। श्री नंद किशोर गोयनका जी का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान A रोड, वसंत सागर, मरीन ड्राइव में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां मुंबई के राजनीतिक , औद्योगिक ,सामाजिक क्षेत्र को की प्रमुख लोगों ने श्रध्दांजलि अर्पित की।

28 सितंबर 1930 को जन्म लेने वाले श्री नंद किशोर गोयनका जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक थे। संघ में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाईं। कारोबार से दूर रहने वाले श्री नंद किशोर गोयनका जी हमेशा सामाजिक कार्यों और गोसेवा में समर्पित रहे।

वैश्य समाज को एकजुट करने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किए। इसके अलावा अग्रसेन व्यापारियों के महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा के विकास में बड़ी भूमिका निभाई।
वे अपने पीछे अपने पुत्रों डॉ. सुभाष चंद्रा, श्री जवाहर गोयल, श्री लक्ष्मी गोयल, और अशोक गोयल सहित एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं ।

श्री नंद किशोर गोयनका जी का अंतिम संस्कार हरयाणा के हिसार में किया जाएगा.