Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeज्ञान-विज्ञानगूगल आज मना रहा है बीसवाँ जन्म दिन

गूगल आज मना रहा है बीसवाँ जन्म दिन

गूगल आज अपना 20वां जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर उसने सर्च इंजन पेज पर एक स्पेशल डूडल भी बनाया है। इसे क्लिक करते ही यह गूगल के 20 सालों के सफर की कहानी बयां करता है। इसमें बताया गया है कि कैसे इन 20 सालों में गूगल ने दुनिया की विभिन्न भाषाओं में यूजर्स की जरूरतों और उनकी जिज्ञासाओं को पूरा किया है। साथ ही उसने अंत में अपने यूजर्स को उनके सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद भी कहा है।

अपने 20वें जन्मदिन पर गूगल कई नई चीजें भी लेकर आ रहा है। कंपनी ने मोबाइल सर्च पर ध्यान लगाते हुए इसे और बेहतर करने की कोशिश की है। कंपनी फेसबुक की तरह ही यूजर्स की विभिन्न रुचियों के आधार पर उन्हें सर्च कर कंटेंट देगा। कंपनी नए अपडेट्स में गूगल लेंस इंटीग्रेशन के अलावा डिस्कवर, एक्टिविटी कार्ड और फीचर्ड वीडियोज।

गूगल को 20 साल पहले स्टानफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी स्टूडेंट्स लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने शुरू किया था। उन्होंने एक मिशन के तौर पर इस सर्च इंजन को डेवलप किया था, जिसमें दुनियाभर कि जानकारियां शामिल की गई थी ताकि यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को इस सर्च इंजन पर सारी जानकारियां आसानी से मिल सके। आज गूगल 150 भाषाओं को सपोर्ट करता है तथा 190 देशों में इस्तेमाल किया जाता है। गूगल आज यूजर्स के हिसाब से अपने सभी प्रोडक्ट्स को बना रहा है।

जिस समय 1998 में गूगल की शुरुआत हुई थी, उस समय पूरे वर्ल्ड वाइड वेब (www) पर करीब 25 मिलियन (2.5 करोड़) पेज मौजूद थे। गूगल का एल्गोरिथम इतना शानदार था कि आप कुछ भी सर्च करते तो आपको इन 25 मिलियन पेज में से जानकारी मिल जाती थी। आज, गूगल आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने लगा है, गूगल पर आप कुछ बोलकर भी सर्च कर सकते हैं।

इसके लिए गूगल ने अपना वॉयस असिस्टेंस स्मार्टफोन्स के साथ ही डेस्कटॉप या लैपटाप यूजर्स के लिए तैयार किया है। आप अपने लैपटॉप पर भी माइक्रोफोन की मदद से गूगल में कुछ बोलकर सर्च कर सकते हैं। जिस समय गूगल की शुरुआत हुई थी उस समय या Yahoo और AOL को लोग सर्च इंजन के तौर पर जानते थे, लेकिन आज गूगल ने Yahoo, Bing, AOL आदि अन्य सर्च इंजन से काफी आगे निकल चुका है।

गूगल ने अपने सर्च इंजन के बारे में कहा, ‘हमें हर रोज लगभग 15 बिलियन सर्च क्वेरीज मिलती है, जिनमें से 15 फीसद क्वेरीज एकदम यूनिक होती है, जिसे पहले कभी सर्च नहीं किया गया है। हम इस चीज को ध्यान में रखकर यूजर्स के हर क्वेरीज के बारे में जानकारियां देने की कोशिश करते हैं। इसके लिए हमारा एल्गोरिथम काफी प्रभावी रूप से काम करता है। इस प्रभावी एल्गोरिथम से न सिर्फ पहले हम क्वेरीज सॉल्व करने में सफल हूए हैं, बल्कि आगे भी हम यूजर्स की क्वेरीज को सॉल्व करके जानकारियां देते रहेंगे।’

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार