Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeविशेषहिन्दी का नवीन स्पैल चैकर सॉफ्टवेअर

हिन्दी का नवीन स्पैल चैकर सॉफ्टवेअर

जगदीप डांगी द्वारा विकसित एक और नवीन हिंदी सॉफ्टवेयर उपकरण सक्षम जारी किया गया। यह सॉफ्टवेयर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय – वर्धा, द्वारा कुलपति श्री विभूति नारायण राय (आई.पी.एस.) की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के माननीय प्रति कुलपति प्रो. ए. अरविंदाक्षन जी द्वारा जारी किया गया।� इस आयोजन की मुख्य अतिथि कार्य-परिषद सदस्‍य एवं प्रसिद्ध हिंदी आलोचक प्रो. (श्रीमती) निर्मला जैन जी थीं।

क्या है सक्षम सॉफ्टवेयर?

सक्षम – यूनिकोड हिंदी देवनागरी हेतु वर्तनी परीक्षक

(Saksham – Unicode Based Devanagari Hindi Spell Checker)

यह यूनिकोड फ़ॉन्ट आधारित देवनागरी हिंदी पाठ के लिए वर्तनी परीक्षक सॉफ़्टवेयर है। इसके माध्यम से यूनिकोड फ़ॉन्ट आधारित देवनागरी हिंदी में लिखे गए पाठ की वर्तनी को जाँचने, सुधारने एवं संशोधन करने में सहायता मिलती है। यह पाठ के शब्दों की वर्तनी में हुई अशुद्धियों को हाइलाइट करते हुए शब्दों की लगभग सभी शुद्ध वर्तनियों को दर्शाता है। यह विंडोज के एम.एस. वर्ड सॉफ़्टवेयर के अंदर कार्य करने में पूर्ण सक्षम है। वर्तमान में इसके लिए प्रयुक्त डाटाबेस में हिंदी के 69000 शब्द संग्रहीत हैं भविष्य में लगभग पाँच लाख मानक शब्द संग्रहित करने का लक्ष्य है।

विशेषताएँ:-

1.�� विंडोज के एम.एस. वर्ड सॉफ़्टवेयर के अंदर कार्य करने में पूर्ण सक्षम है।

2.�� यह यूनिकोड आधारित मानक हिंदी के लिए पहला वर्तनी परीक्षक सॉफ्टवेयर है।

3.�� सॉफ्टवेयर का संपूर्ण इंटरफ़ेस देवनागरी लिपि (हिंदी भाषा) में है।

4.�� यह यूनिकोड फ़ॉन्ट आधारित देवनागरी एवं रोमन फ़ॉन्ट में लिखे हुए द्विभाषी पाठ में से यह रोमन फ़ॉन्ट में लिखे हुए पाठ को छोड़ कर सिर्फ़ देवनागरी पाठ की वर्तनी जाँचने में पूर्ण सक्षम है।

5.�� तालिका के रूप में लिखे हुए पाठ पर भी यह सॉफ़्टवेयर कार्य करने में पूर्ण सक्षम है।

6.�� यह परीक्षण के दौरान प्राप्त अशुद्ध वर्तनी वाले शब्द को हाइलाइट करता है एवं उक्त अशुद्ध वर्तनी वाले शब्द के लिए कुछ शुद्ध वर्तनी युक्त संभावित शब्द भी सुझाता है।

7.�� परीक्षण के दौरान हाइलाइट वाले शब्द को उपयोगकर्ता अपने शब्दकोश में सम्मिलित भी कर सकता है और उसे छोड़ भी सकता है इसके लिए उपयुक्त कमांड कुंजियाँ दी गईं हैं।

8.�� �

डेमो लिंक :-

http://www.4shared.com/zip/sDlfPkkU/Saksham.html

https://www.hightail.com/download/OGhmbUpRcG84Q1JqQThUQw

विकासकर्ता

जगदीप सिंह दांगी

एसोसिएट प्रोफेसर – भाषा विद्यापीठ

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय – वर्धा

http://hindivishwa.org/

जानकारी के लिए :-� इससे पूर्व भी हमने हिंदी के लिए कुछ महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर विकसित किए हैं। जिनका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है।

��� प्रखर देवनागरी फ़ॉन्ट परिवर्तक (अस्की/इस्की फ़ॉन्ट से यूनिकोड फ़ॉन्ट में परिवर्तन हेतु)
��� यूनिदेव (यूनिकोड फ़ॉन्ट से अस्की/इस्की फ़ॉन्ट में परिवर्तन हेतु)
��� शब्द-ज्ञान (यूनिकोड आधारित हिंदी-अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोश)
��� प्रखर देवनागरी लिपिक (यूनिकोडित रेमिंगटन टंकण प्रणाली आधारित)
��� प्रलेख देवनागरी लिपिक (यूनिकोडित फ़ॉनेटिक इंग्लिश टंकण प्रणाली आधारित)
��� आई-ब्राउजर++ (प्रथम हिंदी इंटरनेट एक्सप्लोरर) – लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स – 2007 में दर्ज
��� अंग्रेजी-हिंदी शब्दानुवादक (ग्लोबल वर्ड ट्रांसलेटर)
��� शब्दकोश (हिंदी-अंग्रेजी-हिंदी)
��� शब्द-संग्राहक

प्रखर देवनागरी फ़ॉन्ट परिवर्तक

(अस्की/इस्की फ़ॉन्ट से यूनिकोड फ़ॉन्ट में परिवर्तन हेतु)

यह एक बहुत उपयोगी फ़ॉन्ट परिवर्तक सॉफ़्ट्वेयर है। इस सॉफ़्ट्वेयर के द्वारा कंप्यूटर पर किसी भी प्रकार के विभिन्न देवनागरी (हिंदी, मराठी, संस्कृत) ट्रू टाइप एवम् टाइप-1 अस्की/इस्की (8 बिट कोड, कृतिदेव, चाणक्य, भास्कर ,शुषा आदि) फ़ॉन्ट्स आधारित पाठ को यूनिकोड (16 बिट कोड, मंगल) फ़ॉन्ट आधारित पाठ में पूरी शुद्धता के साथ बदल सकते हैं। यह टेक्स्ट-तालिका (Text-Table) के पाठ को भी पूरी शुद्धता के साथ टेक्स्ट-तालिका के रूप में ही परिवर्तित करने में पूर्ण सक्षम है। द्विभाषी अंग्रेज़ी-हिंदी मिश्रित सामग्री को भी जस का तस फ़ॉर्मेटिंग इत्यादि बनाए रखते हुए यूनिकोड में बदल देता है। इस फ़ॉन्ट परिवर्तक में लगभग 275 तरह के विभिन्न देवनागरी (हिंदी, मराठी, संस्कृत) फ़ॉन्ट को यूनिकोड में परिवर्तित करने की सुविधा है। वर्तमान में इसका उपयोग देश-विदेश के अनेक संस्थानों में किया जा रहा है।

यूनिदेव

(यूनिकोड फ़ॉन्ट से अस्की/इस्की फ़ॉन्ट में परिवर्तन हेतु)

इस सॉफ़्ट्वेयर के माध्यम से यूनिकोड (मंगल) फ़ॉन्ट आधारित पाठ्य सामग्री को कृतिदेव, चाणक्य, शिवा आदि फ़ॉन्ट में पूरी शुद्धता के साथ बदला जा सकता है। मानाकि आज यूनिकोड का चलन है लेकिन अभी भी कई सॉफ़्ट्वेयर ऐसे हैं जोकि यूनिकोड का समर्थन नहीं करते जिनमें कोरेल ड्रॉ,फोटोशॉप, पेजमेकर, क्वार्क एक्सप्रेस प्रमुख हैं। उक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए ही यूनिदेव को विकसित किया गया है। इससे हम यूनिकोड (मंगल) फ़ॉन्ट आधारित देवनागरी (हिंदी, मराठी, संस्कृत, नेपाली आदि) लिपि को शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ कृतिदेव 010, कृतिदेव 020, चाणक्य (True Type एवम् Type-1), संस्कृत 99, एसडी-टीटीसुरेख, शिवा (Type -1), वॉकमैन-चाणक्य-902 एवम् वॉकमैन-चाणक्य-905 (Type -1) फ़ॉन्ट में बदल सकते हैं। यह टेक्स्ट-तालिका (Text-Table) के पाठ को भी पूरी शुद्धता के साथ टेक्स्ट-तालिका के रूप में ही परिवर्तित करने तथा द्विभाषी अंग्रेज़ी-हिंदी मिश्रित सामग्री को भी जस का तस फ़ॉर्मेटिंग इत्यादि बनाए रखते हुए भी परिवर्तित करने में पूर्ण सक्षम है।

शब्द-ज्ञान

(यूनिकोड आधारित हिंदी-अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोश)

यह यूनिकोड आधारित सॉफ़्ट्वेयर है और इसे ऑफ़लाइन उपयोग करने की दृष्टि से तैयार किया गया है। यह दोनों अवस्थाओं अर्थात् हिंदी से अंग्रेजी व अंग्रेजी से हिंदी में कार्य करने में पूर्ण सक्षम हैं, तथा खोजे जा रहे अंग्रेजी या हिंदी शब्द के अर्थ के अलावा अन्य समानार्थी शब्द भी उच्चारण सहित तुरंत दिखाता है व एक समानांतर कोश यानी 'थिसारस' की तरह भी उपयोगी है। इसमें शब्दों के अर्थ के साथ-साथ मुहावरे व वाक्य-खण्डों का भी संग्रह है। इस हिंदी सॉफ़्ट्वेयर उपकरण से उपयोगकर्ता अपने किसी भी हिंदी/अंग्रेजी शब्द के कई पर्यायवाची शब्दों को खोज सकता है, इस बाबत इसमें कई प्रकार से शब्दों को फिल्टर करने के लिये विशेष फलन दिये गये हैं। इन फलनों की सहायता से उपसर्ग या प्रत्यय के आधार पर भी शब्दों को अपने अनुसार खोज निकालने की सुविधा है। इस सॉफ़्ट्वेयर में एक द्वि-भाषी ऑन स्क्रीन (फ़ॉनेटिक इंग्लिश टंकण प्रणाली आधारित) कुंजीपटल की विशेष सुविधा भी दी गई है, जिसे माउस द्वारा कमांड किया जा सकता है। वर्तमान में लगभग 39,000 शब्दों का शब्दकोश इसमें अंतर्निर्मित है और इसका शब्दकोश परिवर्धनीय भी है जिसे उपयोगकर्ता अपने अतिरिक्त शब्दों को सम्मिलित कर और भी समृद्ध बना सकता है।

प्रखर देवनागरी लिपिक

(यूनिकोडित रेमिंगटन टंकण प्रणाली आधारित)

यह रेमिंगटन टंकण प्रणाली आधारित एक सरल शब्द संसाधक है। इस सॉफ़्टवेयर के माध्यम से कंप्यूटर पर साधारण हिंदी रेमिंगटन टंकण (हिंदी टाइपिंग) जानने वाले यूनिकोड आधारित देवनागरी लिपि (हिंदी, मराठी, संस्कृत) युक्त पाठ को एवम् रोमन लिपि (अंग्रेजी) युक्त पाठ को अपने मन पसंद की-बोर्ड लेआउट यानि के रेमिंगटन की-बोर्ड लेआउट में संयुक्त रूप से सहजता से टंकण कर सकते हैं। इस सॉफ़्टवेयर का संपूर्ण इंटरफ़ेस हिंदी में होकर यूनिकोड आधारित देवनागरी लिपि में है। आज हमारे देश में लाखों लोग ऐसे हैं जोकि हिंदी टाइप-राइटर पर हिंदी टाइपिंग (रेमिंगटन की-बोर्ड लेआउट) जानते हैं, लेकिन यदि वही लोग जब कंप्यूटर पर टाइपिंग करना चाहते हैं, तब “प्रखर देवनागरी लिपिक” एक महत्वपूर्ण व उपयोगी सॉफ़्ट्वेयर है।

प्रलेख देवनागरी लिपिक

(यूनिकोडित फ़ॉनेटिक इंग्लिश टंकण प्रणाली आधारित)

यह सॉफ़्ट्वेयर यूनिकोड आधारित देवनागरी (हिंदी, मराठी, संस्कृत) पाठ को फ़ॉनेटिक इंग्लिश की टंकण शैली अनुसार टंकित करने की विशेष सुविधा प्रदान करता है। इस सॉफ़्ट्वेयर के माध्यम से देवनागरी लिपि एवम् रोमन लिपि युक्त पाठ को संयुक्त रूप से एक ही पृष्ठ पर आसानी से टंकित किया जा सकता है। यह सॉफ़्ट्वेयर विशेष तौर पर उन उपयोगकर्ताओं के लिये है, जोकि अंग्रेजी की टंकण शैली में टंकण जानते हैं। अंग्रेजी टंकण शैली के अनुसार ही उपयोगकर्ता इस सॉफ़्ट्वेयर के माध्यम से देवनागरी (हिंदी, मराठी, संस्कृत) पाठ को टंकित कर सकते हैं।

आई-ब्राउजर++

(प्रथम हिंदी इंटरनेट एक्सप्लोरर) – लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स – 2007 में दर्ज

यह विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित सॉफ़्टवेयर है। यह विंडोज़ एक्सप्लोरर एवं इंटरनेट एक्सप्लोरर का संयुक्त रूप है। हिंदी एक्सप्लोरर की विशेषता यह है कि इसका संपूर्ण इंटरफेस हिंदी भाषा में होकर देवनागरी लिपि में है। इसकी सहायता से कोई भी साक्षर हिंदी भाषी व्यक्ति इसका उपयोग सहजता से कर सकता है। इसमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण सुविधा है और वह है शब्द रूपांतरण (अनुवाद) की जिसकी मदद से वेब-पेज पर उपस्थित अंग्रेजी शब्द पर माउस द्वारा क्लिक करने पर उस शब्द का हिंदी में अर्थ एवं उच्चारण बतला देता है। इसके अलावा इसमें और भी अन्य खूबियाँ हैं, जैसे कि वेब पृष्ठ पर स्थाई शब्दानुवाद, एडिट मोड ऑन ऑफ, 'इंग्लिश-हिंदी' डिजिटल डिक्शनरी, वेब पृष्ठ पर उपस्थित शब्दों को हाइलाइट करने आदि की सुविधाएँ हैं।

अंग्रेजी-हिंदी शब्दानुवादक

(ग्लोबल वर्ड ट्रांसलेटर)

यह एक ऐसा सॉफ़्टवेयर है जो कि विंडोज़ के किसी भी सॉफ़्टवेयर के अंदर कार्य करने में सक्षम है, तथा संबंधित अंग्रेजी शब्द पर माउस द्वारा क्लिक करते ही उसका हिंदी अनुवाद विभिन्न समानार्थी शब्दों के साथ-साथ उच्चारण सहित कर देता है। इस सॉफ़्टवेयर का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है की यह विंडोज़ के किसी एक विशेष अनुप्रयोग पर निर्भर नहीं है बल्कि इसको विंडोज़ के किसी भी एप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर जैसे कि एमएस वर्ड, वर्डपैड, नोटपैड, एमएसआइई, फायरफोक्स ब्राउज़र आदि के अंदर संयोजन कर अनुवाद की सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। उपयोगकर्ता इसका उपयोग ऑनलाइन व ऑफ़लाइन दोनों ही अवस्थाओं में कर सकता है।

शब्द-संग्राहक

यह एक ऐसा सहज सॉफ़्ट्वेयर है जिसकी सहायता से देवनागरी हिंदी पाठ में से चाहे गए शब्दों को वर्णक्रम अनुसार सूची के रूप में संचित करता है साथ ही सूची में समान शब्दों की पुनरावृत्ति को रोकता है। यह विंडोज के एम.एस. वर्ड सॉफ़्ट्वेयर के अंदर कार्य करता है।

.

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार