आप यहाँ है :

ज़ी टीवी पर लिटिल चैंप्स 12 मार्च से

‘जी टीवी’ (Zee TV) अपने लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ (DID L’il Masters) का सीजन-5 लेकर आ रहा है। 12 मार्च को इस शो का प्रीमियर किया जाएगा। इस शो का प्रसारण शनिवार और रविवार की रात नौ बजे किया जाएगा।

चैनल ने इसके लिए बड़े पैमाने पर मार्केटिंग स्ट्रैटेजी भी तैयार की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस शो से जोड़ा जा सके। इस शो में मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय और सोनाली बेंद्रे जज की भूमिका में नजर आएंगी। शो को जय भानुशाली होस्ट करेंगे।

बता दें कि यह शो देश भर के टैलेंटेड यंग डांसर्स के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगा। यहां उन्हें पॉपुलर एक्टर्स एवं इंडस्ट्री के कोरियोग्राफर्स के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने और डांस की दुनिया में अपना नाम बनाने का मौका मिलेगा।

इस शो के प्रोमो को आप यहां देख सकते हैं।

image_pdfimage_print


सम्बंधित लेख
 

Get in Touch

Back to Top