Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeटेली गपशपडिस्कवरी साईंस पर देखिये अंतरिक्ष के हैरतअंगेज फोटो का सच

डिस्कवरी साईंस पर देखिये अंतरिक्ष के हैरतअंगेज फोटो का सच

डिस्कवरी साइंस पर ‘सेवन वंडर्स ऑफ द सोलर सिस्टम’ के नाम से एक कार्यक्रम शुरु हो रहा है, जिसमें अंतरिक्ष से भेजी गई एकदम नई और हैरतअंगेज तस्वीरों का विश्लेषण किया जाएगा। इसका प्रसारण 18 जनवरी से सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होगा।

यह कार्यक्रम एक ऐसी अजनबी दुनिया में कदम रखेगा, जिसमें विशाल बर्फीले पहाड़ों की ऊंचाई 100 किलोमीटर से भी ज्यादा है और जिसमें इतने बड़े-बड़े ज्वालामुखियों की भरमार है जो किसी प्लैनेट को तहस-नहस कर सकते हैं। ये तस्वीरें ऐसे ग्रहों और चन्द्रमाओं की एक हैरतअंगेज यात्रा की पहली तस्वीरे होंगी, जो हमारी दुनिया से परे हैं और इसमें सबसे बड़ी, सबसे अजीब और सबसे ताकतवर प्राकृतिक घटनाओं को ढूंढ़ने की कोशिश की जाएगी।

ये सीरीज एक बड़ी तस्वीर पर भी नजर डालेगी कि किस तरह प्रकृति की शक्तियों ने स्पेस की उथल-पुथल से सुंदरता और क्रम को स्थापित किया, किस तरह हमारी पृथ्वी अलग-थलग नहीं है, बल्कि बाकी सोलर सिस्टम के साथ बड़ी निकटता से जुड़ी है, और इन संबंधों की वजह से किस प्रकार उस स्वर्ग की रचना हुई जिसे हम पृथ्वी कहते हैं?

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार