Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeटेली गपशप'महाभारत' के 'कृष्ण' पत्नी से परेशान होकर पहुँचे पुलिस की शरण में

‘महाभारत’ के ‘कृष्ण’ पत्नी से परेशान होकर पहुँचे पुलिस की शरण में

मुंबई, बीआर चोपड़ा की महाभारत में श्रीकृष्ण की शानदार भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज गृह युद्ध की चपेट में आ गए हैं। इतना ही नहीं ये गृह विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है।

नीतीश भारद्वाज ने पुलिस में अपनी शिकायत में अपनी पत्नी आईएएस स्मिता भारद्वाज के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। भोपाल पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही भोपाल कमिश्नर ने एडीशनल एसपी शालिनी दीक्षित को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

नीतीश भारद्वाज ने साल 2009 में मध्यप्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी स्मिता से शादी रचाई थी। इसके बाद दोनों की 2 जुड़वां बेटियां हुईं थीं। दोनों के रिश्ते में शादी के कुछ साल बाद ही खटास आने लगी थी। दोनों के विवादों के बाद इस मामले को कुटुंब न्यायालय में भी दर्ज किया गया था। जहां ये मामला लंबित है। अब नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। नीतीश भारद्वाज ने बुधवार को इसकी पुलिस में शिकायत भी कर दी है। नीतीश ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी उनकी बेटियों से मिलने नहीं देती।

नीतीश भारद्वाज की आईएएस अधिकारी स्मिता के साथ ये दूसरी शादी थी। इससे पहले 27 दिसंबर 1991 को नीतीश ने मोनिषा पाटिल से शादी की थी। दोनों की शादी चंद सालों बाद ही विवादों में घिर गई थी। लंबे समय तक विवादों के बाद नीतीश ने मोनिषा से साल 2005 में तलाक ले लिया था।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार