Tuesday, September 26, 2023
spot_img
Homeटेली गपशपसारा खान बिग मैजिक की ऐतिहासिक कॉमेडी ‘हर मुश्किल का हल अकबर...

सारा खान बिग मैजिक की ऐतिहासिक कॉमेडी ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल‘ में

बिग मैजिक के हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल में टेलीविजन जगत के बेहद चर्चित चेहरों में से एक सारा खान एकदम नये अवतार में नजर आयेंगी। विवादों की पसंदीदा किरदार सारा एक बार फिर रहस्यमयी महिला के रूप में सामने आयेंगी जो सभी को अपनी अदाओं से लुभाती है। अभिनेत्री को शांत, बोल्ड और प्रगतिशील महिला का किरदार निभाते देखा जायेगा जो बगदाद से भारत आती है और काम करने के लिए ठिकाना तलाश रही है। सारा महिला नायिका शेहला बानो का किरदार निभायेंगी जिसका उद्देश्य राजनीतिक क्षेत्र में शीर्ष तक पहुंचना है और वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अभिनेत्री को उनके रहस्यों के सर्वश्रेष्ठ अवतार में देखें 25 अप्रैल से सोमवार से शुक्रवार शाम 7-00 बजे बिग मैजिक पर।

इस शो में अपने पहले एपिसोड में शेहला बानो, जिसके पास खूबसूरती और दिमाग दोनों हैं, बादशाह अकबर को अपनी समस्या हल करने के हुनर से प्रभावित करेगी। उसे गणिका के रूप में नियुक्त किया जायेगा। शेहला बानो अपनी मनमोहक अदाओं से साम्राज्य में सभी का दिल जीत लेगी, लेकिन जल्द ही उसके गुप्त अभिप्राय के बारे में दिखाया जायेगा। हंसमुख और शांत लड़की जोकि अकबर और बीरबल की सहायक बन जाती है, के किरदार में ढेर सारे रहस्य हैं। दर्शकों से प्यार और घृणा दोनों पाने वाली सारा खान आगामी ट्रैक में निश्चित रूप से कुछ ऐसा करने जा रही है जिसे अवश्य देखना चाहिये।

मुगल साम्राज्य में प्रवेश करने के पीछे शेहला बानो का एकमात्र उद्देश्य क्या है?

इस सोमवार 25 अप्रैल से आपके सभी सवालों के जवाब मिलेंगे बिग मैजिक के हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल में

image_print
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार