Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeटेली गपशपसा रे गा मा पा की विजेता बनी नागपुर की सुगंधा दाते

सा रे गा मा पा की विजेता बनी नागपुर की सुगंधा दाते

टीवी की दुनिया के लोकप्रिय शो ज़ी टीवी के ‘सारेगामापा’ लिटिल चैंप्स 2019 के खिताब का विजेता नागपुर की सुगंधा दाते ने अपने नाम कर लिया है। ईनाम में सुगंधा को ट्रॉफी और 5 लाख रूपए मिले। इस शो के में तृतीय स्थान पर प्रीतम अचार्य और दूसरे स्थान पर मोहम्मद फैज रहें। 14 साल की सुंगधा ने रविवार को टीवी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के फिनाले में बाजी मारी। उन्‍होंने पांच प्रतिभागियों आयुष केसी, मोहम्मद फैज, अनुष्का पात्रा, प्रीतम आचार्य और आस्था दास को हराकर यह जीत हासिल की।

सुंगधा ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु आनंद शर्मा को दिया। सुगंधा के माता-पिता नागपुर से हैं। बेटी के करियर के लिए वे पांच सालों से मुंबई में रह रहे हैं। सुगंधा ने बताया कि जब मेरे नाम की घोषणा हुई तब मम्मी-पापा और भाई भावुक हो गए थे। पांच साल पहले जब मैं इंडियन आइडल जूनियर में आई थी, तब टॉप पांच तक ही पहुंच पाई थी। उसके बाद मम्मी-पापा ने तय किया था कि मेरे करियर के लिए वह मुंबई में ट्रांसफर लेंगे।

सुंगधा 6 साल की उम्र से गाना गा रही हैं। वह कहती हैं, मेरी मम्मी ने संगीत में एमए किया है। शुरुआत में वह मुझे गाना सिखाया करती थीं। मेरी गायकी की ट्रेनिंग नौ साल की उम्र से शुरू हुई थी।’

सुगंधा शो में जीती हुई पांच लाख की राशि अपने माता-पिता को देना चाहती हैं। सुगंधा अपनी जीत का श्रेय शो के जजेस अमाल मलिक, ऋचा शर्मा और शान को भी देती हैं। सुगंधा दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के लिए गाना गाना चाहती हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार