Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeटेली गपशपदूरदर्शन पर ये मजेदार धारावाहिक जरुर देखिये

दूरदर्शन पर ये मजेदार धारावाहिक जरुर देखिये

दूरदर्शन पर ‘डीडी दोपहर आपके घर’ में 6 नए धारावाहिकों का प्रसारण करने जा रहा है। ‘डीडी दोपहर आपके घर’ 12 बजे से 3 बजे तक का टाइम बैंड है। दूरदर्शन अपने इस टाइम बैंड में अप्रैल-मई 2015 के दौरान दो चरणों में 6 नए कार्यक्रमों को लॉन्च कर रहा है। ‘डीडी दोपहर, आपके घर’ अब 6 ऐसे धारावाहिकों का गुलदस्ता है जिसमें आपको हर उम्र, हर तबके और हर सोच के कार्यक्रम मिलेंगे।

दोपहर 12 बजे से रोमांटिक ड्रामा 'तुम बिन जिया जाए ना' का प्रसारण किया जा रहा है, जो एक लड़की की कहानी है, जो बचपन से ही किसी के प्यार में है, लेकिन उसकी शादी किसी और से हो जाती है।

दोपहर 12.30 बजे से ‘अधिकार’, जो शक्तिशाली महिला नंदिनी की कहानी है। जिसके साहस, आत्मविश्वास और सिद्धांतो का परिवार में कई उतार चढ़ाव के जरिए परीक्षण किया जाता है।

2 बजे सामाजिक कार्यक्रम ‘प्रगति’ प्रसारित होता है, जो एक छोटी लड़की की कहानी के माध्यम से बालिकाओं के शिक्षा का मुद्दा उठाता है। यह बच्ची शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष करती है और अंत में जीत जाती है।

इसके बाद 2.30 बजे से ‘एक लक्ष्य’ प्रसारित होता है। यह तीन लड़कियों की प्रेरणादायी स्टोरी पर आधारित शो है, जो विभिन्न समस्याओं का सामना करते हुए इंडियन आर्मी जॉइन करती हैं।

वहीं जल्द ही 1 बजे से ‘हमनवाज’ शो का प्रसारण होगा। यह दो प्रेमियों की कहानी है, जो अलग-अलग समुदाय, जाति और सामाजिक स्तर से आते हैं। ये प्रेमी जोड़ा अपने भावनाओं और जुनून से एक दूसरे के लिए अपनी प्रेम कहानी लिखते हैं।

वहीं 1.30 बजे के स्लॉट में साहित्य एकेडमी विनिंग नॉवेल ‘दीवारों से पार आकाश’ पर आधारित शो का प्रसारण किया जाएगा, जिसका टाइटल ‘उम्मीद नई सुबह की’ है। यह वसुधा की कहानी है, जो पुरानी परंपराओं तोड़ती है और आजकी नारी के रूप में उभर कर आती है।

ये धारावाहिक हर उम्र, हर तबके और हर सोच के लोगों के कार्यक्रमों का गुलदस्ता है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार