Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeखबरेंलौहपुरुष की स्मृति में मुंबई में दौड़े 30 हजार लोग

लौहपुरुष की स्मृति में मुंबई में दौड़े 30 हजार लोग

मुंबई। लौहपुरुष सरदार पटेल की स्मृति में मुंबई में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में करीब 30 हजार से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। ‘रन फॉर यूनिटी’ के आयोजक विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा एवं सुनील राणे ने इस दौड़ में इतनी बड़ी संख्या में हिस्सा लेने पर मुंबईकरों का आभार जताया है। अगस्त क्रांति मैदान पर पिछले कई सालों में इतनी बड़ी भीड़ कभी नहीं देखी गई। गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश भर में आयोजित इस दौड़ की मुंबई में अगुवाई बीजेपी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायड़ू ने की। लोकसभा में उपनेता गोपीनाथ मुंडे, बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया एवं पूनम महाजन, विधान परिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावड़े, पूर्व मंत्री दत्ता राणे, सिद्धार्थ गमरे एवं मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार सहित कई प्रमुख लोगों ने भी ‘रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा लिया।

अगस्त क्रांति मैदान पर वेंकैया नायड़ू ने इस दौड़ को झंड़ी दिखाकर विदाई दी। वरली में सरदार पटेल स्मारक पर उनकी आदमकद प्रतिमा को नायड़ू, मुंडे, तावड़े एवं लोढ़ा ने माल्यार्पण किया एवं नमन करके श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘रन फॉर यूनिटी’ के समापन स्थल पर यह दौड़ एक विशाल आमसभा में परिवर्तित हो गई, जिसे नायड़ू, मुंडे, तावड़े, लोढ़ा एवं राणे ने संबोधित किया। जगह जगह विभिन्न बिल्डिंगों से लोगों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़नेवालों पर फूल बरसाए और उनका स्वागत किया। दौड़नेवाले भी हाथों में झंडे लहराते हुए सरदार पचंल अमर रहे के नारे लगाते हुए दौड़ रहे थे। मुंबईकरों में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि के लिए अभूतपूर्व उत्साह दिखा। किसी महान व्यक्तित्व की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने का मुंबई में यह अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम था।    

 ‘रन फॉर यूनिटी’ के मुंबई में आयोजक विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा एवं सुनील राणे के मुताबिक सरदार पटेल के सपनों के भारत निर्माण की संकल्पना के  साथ श्री मोदी द्वारा आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में मुंबई ने सचमुच जबरदस्त एकता एवं उत्साह का का परिचय दिया। इस दौड़ में कुल 30 हजार से बी ज्यादा लोग आए और 2500 से भी ज्यादा पटेल समाज के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा में सजधज कर खास तौर से आए थे। छह साल के बच्चों से लेकर 88 साल के बुजुर्ग भी इस दौड़ में विशेष रूप से भाग लेने पहुंचे थे। गिरगांव के ‘गजर’ ग्रुप ने महाराष्ट्र की लेजिम संगीत परंपरा का शानदार प्रदर्शन किया।

‘रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा लेने के लिए 25 हजार के आसपास रजिस्ट्रेशन हुए थे, लेकिन उससे भी ज्यादा लोगों ने इस दौड़ में भाग लेकर आयोजन के प्रति अपने अभूतपूर्व उत्साह का परिचय दिया। कई लोग मोदीमय खास पोषाक पहनकर आए थे। सैकड़ों लोग राष्ट्रीय ध्वज, अनेक लोग सरदार पटेल और नरेंद्र मोदी के हैंड बोर्ड, के साथ नारे लगाते दौड़ रहे थे। इस मौके पर बड़ौदा में आयोजित नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण भी किया गया। विधायक लोढ़ा और राणे ने मुंबईकरों का आभार जताते हुए कहा है कि सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए समाज के सभी वर्गों ने  ‘रन फॉर यूनिटी’  में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र को एक करने के लिए देश की 565 रियासतों को जोड़ा। उनकी कोशिशों की ही परिणाम है कि भारत विविधता की संस्कृति वाला देश होने के बावजूद शक्ति का मजबूत स्रोत है।

 

संपर्क

Prime Time Infomedia Pvt. Ltd, Mumbai. Ph: 9821226894

.

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार