आलोचना (त्रैमासिक) पत्रिका के अंक 53-54 के प्रकाशन के उपलक्ष्य में‘भारतीय जनतंत्र का जायजा’ विषय पर इस शनिवार 6 जून 2015 को शाम 5 बजे से साहित्य अकादमी-सभागार में एक परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। राजकमल प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित इस परिचर्चा में वरिष्ठ आलोचक नामवर सिंह की उपस्थिति में राजनीतिक दार्शनिक गोपाल गुरु, आदित्य निगम, अनुपमा रॉय व हिलाल अहमद से वरिष्ठ टीवी पत्रकार रवीश कुमार बातचीत करेंगे।

ज्ञात हो कि राजकमल प्रकाशन की विमर्शपरक पत्रिका के नए संपादक अपूर्वानंद के संपादन में जो पहले दो अंक (अंक53-54) आए हैं, ‘भारतीय जनतंत्र का जायजा’ विषय पर केन्द्रित हैं।

संपर्क

-- 
Ashutosh Kumar Singh

9891228151
साहित्य प्रचार अधिकारी
राजकमल प्रकाशन समूह।