कोटा। होप सोसायटी कोटा के अध्यक्ष वरिष्ठ मनोरोग चिकित्सक डॉ. एम. एल. अग्रवाल ने बताया कि विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस से चलाए गए जागरूकता अभियान में संस्कृति, साहित्य,मीडिया फोरम के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में देश भर से 85 प्रतियोगियों ने रुचि ले कर प्रविष्ठियां भेजी। उन्होंने बताया सोसायटी के सचिव डॉ. अविनाश बंसल, संस्थापक सदस्य डॉ. प्रभात कुमार सिंघल एवं साहित्यकार डॉ. वैदेही गौतम को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. सिंघल रहे।
सचिव डॉ. अविनाश बंसल ने परिणामों की घोषणा कर बताया कि प्रथम स्थान पर कु. माद्री सिंह, कक्षा 8 नाथद्वारा एवं अक्षयलता शर्मा, जयपुर रही। द्वितीय स्थान पर दशरथ सिंह, अजमेर रीता गुप्ता ' रश्मि ', कोटा एवं रेखा शर्मा, बूंदी रही। तृतीय स्थान पर राजकुमार इंद्रेश,जयपुर साधना शर्मा, कोटा, नंदनी दाधीच, कोटा एवं राजेश कुमार शर्मा, भवानीमंडी रहें। चतुर्थ स्थान पर पुष्पा शर्मा, केकड़ी, अजमेर एवं रेखा सक्सेना 'अरुणिमा ',झालावाड़ तथा पंचम स्थान पर पल्लवी दरक न्याति, कोटा, अलवीरा, कोटा एवं अरुण गुप्ता, कोटा रहे।





