Monday, May 13, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे की तीन जोड़ी ट्रेनों को प्रदान किया गया अतिरिक्त ठहराव

पश्चिम रेलवे की तीन जोड़ी ट्रेनों को प्रदान किया गया अतिरिक्त ठहराव

मुंबई। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09479/09480 राजकोट-ओखा स्पेशल को जालिया देवाणी स्टेशन पर, ट्रेन संख्या 22945/22946 मुंबई सेंट्रल-ओखा सौराष्ट्र मेल को अलियावाड़ा स्टेशन पर और ट्रेन संख्या 22959/22960 वडोदरा-जामनगर सुपरफास्ट इंटरसिटी को जाम वनथली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विवरण इस प्रकार है:

1. मुंबई सेंट्रल से छूटने वाली ट्रेन संख्‍या 22945 मुंबई सेंट्रल-ओखा सौराष्ट्र मेल का 15.09.2023 से तथा ओखा से छूटने वाली ट्रेन संख्‍या 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल का 16.09.2023 से अलियावाड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 22945 मुंबई सेंट्रल-ओखा सौराष्ट्र मेल 10.46 बजे अलियावाड़ा स्टेशन पहुंचकर 10.47 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल 14.06 बजे अलियावाड़ा स्टेशन पहुंचकर 14.07 बजे प्रस्थान करेगी। अलियावाड़ा स्टेशन पर ठहराव 16.09.2023 से प्रभावी होगा।

2. वडोदरा से छूटने वाली ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा-जामनगर सुपरफास्ट इंटरसिटी का 16.09.2023 से तथा जामनगर से छूटने वाली ट्रेन संख्या 22960 जामनगर-वडोदरा सुपरफास्ट इंटरसिटी का 17.09.2023 से जाम वनथाली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 22959 वडोदरा-जामनगर सुपरफास्ट इंटरसिटी 22.45 बजे जाम वनथाली स्टेशन पहुंचकर 22.46 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 22960 जामनगर-वडोदरा सुपरफास्ट इंटरसिटी जाम वनथली स्टेशन पर 05.21 बजे पहुंचकर 05.22 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्‍या 22959 के लिए जाम वनथाली स्टेशन पर ठहराव 16.09.2023 से तथा ट्रेन संख्‍या 22960 के लिए 17.09.2023 से प्रभावी होगा।
3. राजकोट से छूटने वाली ट्रेन संख्या 09479 राजकोट-ओखा स्पेशल का 16.09.2023 से तथा ओखा से छूटने वाली ट्रेन संख्या 09480 ओखा-राजकोट स्पेशल का 16.09.2023 से जलिया देवाणी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09479 राजकोट-ओखा स्पेशल जलिया देवाणी स्टेशन पर 00.20 बजे पहुंचकर 00.21 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09480 ओखा-राजकोट स्पेशल जलिया देवानी स्टेशन पर 02.56 बजे पहुंचकर 02.57 बजे प्रस्थान करेगी। जालिया देवानी स्टेशन पर ठहराव 17.09.2023 से प्रभावी होगा।

विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.wr.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार