कोटा। राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील साहित्यिक-सांस्कृतिक एवं सामाजिक मधुकर काव्य संस्थान, कोटा द्वारा साहित्यकार सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यकारों से 31 अक्टूबर, 2026 तक प्रविष्ठियां आमंत्रित की हैं।
संस्थान के अध्यक्ष जोधराज परिहार मधुकर ने बताया कि साहित्यकार कविता संग्रह कृति पर काव्य-गौरव सम्मान , कहानी संग्रह कृति पर साहित्य-शिखर सम्मान , लघुकथा संग्रह कृति पर साहित्य-शिल्पी सम्मान , उपन्यास विधा पर साहित्य-मर्मज्ञ सम्मान एवं खंड-काव्य विधा पर काव्य-विज्ञ सम्मान के लिए इच्छुक साहित्यकार संक्षिप्त परिचय एवं फोटो सहित कृति की 2 प्रतियां में 300 रुपए पंजीयन शुल्क 31 अक्टूबर तक संस्था कार्यालय के पते म.न. 869, विवेकानंद नगर, वेणी माधव सामुदायिक भवन के पीछे, कोटा, राजस्थान - 324010 पर भेज सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पंजीयन शुल्क 300 रुपए ऑनलाइन पेटीएम 9929362430 पर जमा कराया जा सकता है। कृतिकार पृथक-पृथक विधाओं के लिये एक से अधिक प्रविष्टि भेज सकते हैं लेकिन प्रत्येक प्रविष्टि लिए शुल्क अलग-अलग देय होगा। प्रविष्टि किस विधा के लिए भेजी जा रही है, यह लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य होगा। पुरस्कार/सम्मान सम्मान-समारोह में रचनाकार के स्वयं उपस्थित होने पर ही देय होगा।
चयनित कृति पर साहित्यकार को
पुस्तक कम से कम 96 पृष्ठों की हिन्दी भाषा में मौलिक हो, अनुवाद, संपादित, शोध प्रबंध स्वीकार नहीं की जाएगी। चयनित रचनाकार को स्वयं के खर्चे पर आना होगा।आवास व भोजन व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाएगी। पुस्तक प्राप्ति सूचना अंतिम तिथि के बाद भेजी जाएगी। किसी भी जानकारी के लिए अध्यक्ष जोधराज परिहार से मोबाइल नंबर
8003362138 पर संपर्क किया जा सकता है।




